Salman Khan फायरिंग केस में अनमोल बिश्नोई ने कोर्ट से मांगी सरेंडर की अनुमति, याचिका में लिखी ये बात

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 3, 2026, 10:58 AM IST

Salman Khan Galaxy Apartment Firing Case: सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग केस में बड़ा मोड़ आया है। इस मामले के आरोपी अनमोल बिश्नोई ने अब कोर्ट में सरेंडर की अनुमति मांगी है।

Salman Khan Galaxy Apartment Firing Case: सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अभी कुछ महीने पहले सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग हुई थी। इस खबर के सामने आने के बाद हर तरफ हलचल मच गई थी। इसके बाद पुलिस ने अब तक कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है। अब इस मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस केस के वांछित आरोपी अनमोल बिश्नोई (Anmol Bishnoi) ने मुंबई की विशेष मकोका (MCOCA) कोर्ट में सरेंडर करने की अनुमति मांगी है। फिलहाल वो दिल्ली की तिहाड़ जेल में एक दूसरे मामले में बंद है।

Salman Khan Galaxy Apartment Firing Case

सलमान खान के फायरिंग केस में आया अपडेट (Image Source: IMDb/ Reddit)

अनमोल बिश्नोई करेगा सरेंडर

एक्टर सलमान खान एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग की घटना से जुड़ा एक बड़ा अपडेट है। फायरिंग केस में अब तक कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसी बीच सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। इस केस के आरोपी और फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद अनमोल बिश्नोई ने मुंबई की विशेष अदालत में सरेंडर की अनुमति मांगते हुए याचिका दायर की है। उसने अपनी अर्जी में बताया कि वो न्यायपूर्ण सुनवाई और कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा बनने के लिए इस मामले में सरेंडर करना चाहता है। आपको बता दें कि अनमोल, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई है।

End of Feed