Animal Box Office Collection Day 8: बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे खूंखार और डार्क फिल्म 'एनिमल' को देख लोगों के रोंगटे खड़े हो जा रहे हैं। साथ ही फिल्म में रणबीर कपूर और बॉबी देओल की एक्टिंग ने मानों सभी का दिल जीत लिया है। इस समय फिल्म ताबड़तोड़ कमाई करते हुए रिकॉर्ड तोड़ने में लगी हुई है। फिल्म ने एक हफ्ते के अंदर सभी को कहानी देखने पर मजबूर कर दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है।
संदीप रेड्डी वांगा डायरेक्टेड फिल्म 'एनिमल' (Animal) को आज रिलीज हुए आठ दिन हो गए हैं। ऐसे में फिल्म के कमाई के आंकड़ें भी सामने आ गए हैं। सैनिलक रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने आठवें दिन धुआंधार कमाई करते हुए 23.50 करोड़ अपनी झोली में पाए हैं। अब रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म का टोटल कलेक्शन 361.80 करोड़ हो गया है।
रणबीर ने इस कलेक्शन से अपनी ही फिल्म संजू का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फिल्म में रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और तृप्ति डिमरी जैसे स्टार्स भी नजर आएं हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स फिल्म का दूसरा पार्ट 'एनिमल पार्क' बनाने की सोच रहे हैं।
