बॉलीवुड

Alia Bhatt की स्पाई यूनिवर्स फिल्म में Anil Kapoor के हाथ लगा बड़ा रोल, बॉबी देओल संग करेंगे दो-दो हाथ!

Anil Kapoor Entry in YRF Spy Universe: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, रिपोर्ट्स का मानना है की उनके हाथ आलिया भट्ट की अपकमिंग स्पाई फिल्म में बड़ा रोल हाथ लगा है।

Image

Anil Kapoor Entry in YRF Spy Universe

Anil Kapoor Entry in YRF Spy Universe: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर अक्सर अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। उनकी पिछली फिल्म एनिमल में उनके किरदार ने खूब वाह वाई लूटी, सिर्फ यही नहीं फिल्म ने तगड़ा कलेक्शन भी किया। ऐसे में एक्टर के पास प्रोजेक्ट्स की लाइन लगना तो बनता था, जिसको लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स का मानना है की उन्हे यश राज के स्पाई यूनिवर्स फिल्म में एक बड़ा रोल हासिल हुआ है, जिसके लिए वह काफी ज्यादा उत्साहित है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में पढिए पूरी खबर आखिर ये है क्या।

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) को यश राज फिल्म कंपनी ने फिल्म में बड़ा ऑफर दिया है। दरअसल आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म स्पाई यूनिवर्स सुर्खियों में बनी रहती है। ऐसे में इन दिनों फिल्म की कास्टिंग को लेकर मेकर्स जोर शोर से लगे हुए हैं, सिर्फ यही नहीं तमाम बॉलीवुड एक्टर्स के नाम सामने आए। अब इसी को लेकर खबर आई अनिल कपूर को फिल्म में कास्ट किया जाएगा और वह रॉ एजेंट का किरदार निभाएंगे।

खबर ये भी है की ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म वार 2 में उनका कैमियो हो सकता है। हालांकि इन सभी खबरों पर मेकर्स द्वारा कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है। इसी के साथ इससे पहले अनिल कपूर फिल्म फाइटर में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने एयर फोर्स ऑफिसर का किरदार निभाया था। साथ ही एक्टर की निर्माता fइल्म क्रू बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article