Ananya Panday wishes Ahaan Panday: बॉलीवुड एक्टर अहान पांडे आज यानी 23 दिसंबर को अपना जन्मदिन धूमधाम से मना रहे हैं। फैंस समेत बॉलीवुड के सभी स्टार्स अहान पांडे को विश कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर अहान पांडे का नाम ट्रेंड कर रहा है। एक्ट्रेस अनीत पड्डा ने खास अंदाज में अहान पांडे को विश किया है। ये कहना गलत नहीं होगा कि अनीत ने अहान के बर्थडे को खास बना दिया है। इस बीच अहान की कजिन अनन्या पांडे ने भी उन्हें विश किया है। अनन्या का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट की दुनिया में तेजी से वायरल हो रहा है। आइए नजर डालते है अनन्या पांडे के पोस्ट पर...
pic credit- ahaan pandayy/ananya panday (instagram)
अनन्या पांडे ने भाई पर लुटाया प्यार
अहान पांडे ने मंगलवार को अपना 28वां जन्मदिन मनाया और दोस्तों, फैंस तथा परिवार की ओर से ढेर सारी बधाइयां आईं। सबसे भावुक बधाई उनकी बहन अनन्या पांडे की तरफ से आई। अनन्या पांडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक पोस्ट शेयर किया, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए हैं। एक्ट्रेस ने अहान का एक प्यारा बचपन का वीडियो शेयर किया और उसके साथ लिखा, 'हैप्पी बर्थडे, मेरी जिंदगी की रोशनी। मुझे तुम पर इतना गर्व है कि दिल फट जाता है... तुम पूरी दुनिया के हकदार हो। मैं तुम्हें हमेशा प्यार करूंगी, मेरा स्टार अहान पांडे।' अनन्या का ये पोस्ट इंटरनेट पर छा गया है। लोग इसपर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। अनीत ने आधी रात के बाद इंस्टाग्राम पर अहान की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर कर उन्हें विश किया था।
pic credit- ananya panday instagram
इस फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा ने मचाया धमाल
बताते चलें कि बॉलीवुड एक्टर अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा ने फिल्म सैयारा से अपने करियर की शुरुआत की। इस मूवी में दोनों की एक्टिंग ने सबका दिल जीत लिया। अहान और अनीत की रोमांटिक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया और मोटी कमाई की। अनीत पड्डा और अहान पांडे की जोड़ी को फैंस काफी पसंद आ रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो अहान और अनीत एक दूसरे के काफी करीब आ गए हैं और दोनों डेट कर रहे हैं। हालांकि इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है।
