बॉलीवुड

'Choomantar' से बाहर हुईं अनन्या पांडे, वजह जानकर होगी हैरानी

Ananya Panday backs out of Choomantar: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक अनन्या पांडे को 'छूमंतर' मूवी ऑफर हुई थी लेकिन एक्ट्रेस ने इस मूवी की शूटिंग शुरू होने से पहले ही इसे छोड़ दिया है। आइए जानते हैं आखिर क्यों अनन्या पांडे ने यह फिल्म छोड़ दी है।

Image

Pic Credit: Instagram

Ananya Panday backs out of Choomantar: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri) के प्रमोशन में बिजी चल रही हैं। इस मूवी में अनन्या पांडे को एक बार फिर कार्तिक आर्यन के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए देखा जाएगा। अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन स्टारर इस मूवी का निर्देशन करण जौहर के बैनर तले किया गया है। अनन्या पांडे को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि अनन्या पांडे ने आने वाली फिल्म 'छूमंतर' को करने से मना कर दिया है। एक्ट्रेस ने लास्ट मिनट पर इस फिल्म से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं।

'छूमंतर' से बाहर हुईं अनन्या पांडे

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अनन्या पांडे ने 'छूमंतर' छोड़ दी है। बताया जा रहा है कि अनन्या पांडे को 'कॉल मी बे 2' की शूटिंग के शेड्यूल में काफी दिक्कत हो रही थी। इस कारण उन्हें 'छूमंतर' से बाहर होना पड़ रहा है। एक सूत्र ने मिड-डे को बताया, 'छूमंतर की टीम जनवरी 2026 में शूटिंग शुरू करने की प्लानिंग कर रही है। इस मूवी की डेट्स 'कॉल मी बे 2' की शूटिंग के साथ कनफ्लिक्ट कर रही हैं, जिसे मेकर्स ने हाल ही में शुरु किया है। इसलिए मेकर्स और अनन्या पांडे ने आपसी सहमति से फिल्म से बाहर होने का निर्णय लिया है। अनन्या पांडे ने निर्माताओं से यह भी वादा किया है कि वो आने वाले समय में साथ में काम करेंगे।

बताते चलें अनन्या पांडे के बाहर होने के बाद इस मूवी में जानकी बोदिवाला और श्रीलीला के नाम पर विचार किया जा रहा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अभय वर्मा के साथ 'छूमंतर' मूवी में किस एक्ट्रेस की जोड़ी बनती है। यह एक रोमांटिक ड्रामा होने वाली है। यह भी सुनने में आया है कि मेकर्स इस मूवी की शूटिंग को अगले साल जनवरी से शुरू कर देंगे। वहीं दूसरी ओर कार्तिक आर्यन के साथ अनन्या पांडे की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri) 25 दिसंबर एक दिन रिलीज होने को तैयार है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article