बॉलीवुड

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding: बेटे की स्पीच सुन निकले मुकेश अंबानी के आंसू, पूरा परिवार हुआ भावुक

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 2, 2024, 07:47 PM IST

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding: मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें अनंत अंबानी अपनी प्री वेडिंग सेरेमनी में मां-बाप के लिए एक स्पीच देते दिख रहे हैं। इस वीडियो पर नजर डालते हैं।

Image

Mukesh Ambani gets emotional hearing Anant Ambani speech

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding: मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें अनंत अंबानी अपनी प्री वेडिंग सेरेमनी में मां-बाप के लिए एक स्पीच देते दिख रहे हैं। अनंत अंबनी ने अपनी स्पीच में मां नीता और पिता मुकेश अंबानी को इस जिंदगी के लिए धन्यवाद किया है। अनंत की यह स्पीच सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, इस वीडियो को देख कई लोग भी इमोशनल हो रहे हैं। अनंत ने माता पिता के साथ ही अपने भाई आकाशअंबानी और बहन ईशा अंबानी को भी शुक्रिया किया है।

सोशल मीडिया पर वायरल अनंत अंबानी के स्पीच की ये वीडियो काफी भावुक कर देते वाली है, प्री वेडिंग सेरेमनी में पूरे अंबानी परिवार ने अनंत और राधिका को काफी स्पेशल फील करवाया है। इसी के लिए अनंत पूरे परिवार का धन्यवाद कर रहे हैं। आइए इस लिस्ट पर एक नजर डालते हैं।

बेटे की स्पीच सुन भावुक हुए मुकेश अंबानी

अनंत अंबानी ने अपनी स्पीच में कहा, 'मैं खुशनसीब हूं कि अपनी खुशियां आप लोगों के साथ शेयर कर सकता हूं। आपको पता है कि मेरी जिंदगी हमेशा अच्छी रही रही है, मैंने बचपन में कई हेल्थ दिक्कतें झेली हैं। लेकिन मेरे मम्मी-पापा ने कभी मुझे अलग फील नहीं कराया। वे हमेशा सपोर्ट बनकर मेरे साथ रहे। मैं इतना स्पेशल फील करवाने के लिए पूरी फैमिली का धन्यवाद करता हूं।' अनंत की स्पीच सुनकर मुकेश अंबानी भावुक हो जाते हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article