साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस अमाला पॉल (Amala Paul) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने साल 2009 में मलयालम फिल्म Neeklathamra से अपने करियर की शुरुआत की थी उन्होंने फिल्म देइवा थिरुमगल, रन बेबी रन, थलाइवा और मिली जैसी फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रसे के 32वें जन्मदिन पर उनके बॉयफ्रेंड जगत देसाई ने उन्हें खास अंदाज में प्रपोज किया था। एक्ट्रेस ने अपनी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। फोटो में एक्ट्रेस जगत के साथ रोमांटिक पोज दिया है। एक फोटो में अमाला अपने मंगेतर संग लिपलॉक करते हुए दिखाई दे रही हैं। दूसरी फोटो में दोनों एक - दूसरे को पकड़े हुए नजर आ रहे हैं।
Amala Paul (credit pic: instagram)
पिंक कलर के को- ऑर्ड सेट में अमाला बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, जगत ब्राउन कलर के जैकेट- ब्लू डेनिम जींस और व्हाइट टी शर्ट पहने हुए नजर आ रहे हैं। अमाला ने सगाई की तस्वीरें शेयर करते हुए प्यार भरा नोट लिखा है। एक्ट्रेस ने लिखा, उस पार्टी से जहां जीवनभर सब कुछ एक साथ होने का जश्न मनाया गया। हमारी प्रेम कहानी सामने आई है।
अमाला ने शेयर की सगाई की तस्वीरें
26 अक्टूबर को जगत ने अमाला को शादी के लिए प्रपोज किया था। जगत ने शादी के प्रपोजल का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो अमाला ने हाल ही में अजय देवगन की फिल्म भोला में काम किया था। उनके काम को लोगों ने खूब पसंद किया था।
