'अल्फा' में मानुषी छिल्लर की एंट्री की खबर निकली फर्जी, आलिया-शर्वरी के साथ नहीं आएंगी नजर

  • Authored by: अभय
  • Updated May 8, 2025, 03:35 PM IST

Manushi Chhillar Update in Alpha: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और शर्वरी वाघ (Sharvari Wagh) ही लीड वाली फिल्म अल्फा (Alpha) में बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) की एंट्री को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। तो चलिए देखते मानुषी छिल्लर फिल्म में नजर आएंगी या नहीं।

Manushi Chhillar Update in Alpha: यशराज फिल्म्स (Yash Raj Films) की स्पाई थ्रिलर फिल्म अल्फा (Alpha) इन दिनों काफी सुर्खियों में है। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक खबरें सामने आ रही हैं। अभी हाल ही में 'अल्फा' को लेकर एक खबर सामने आई थी इस फिल्म में मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) की एंट्री होने वाली हैं। इस खबर के सामने आने के बाद एक्ट्रेस के फैंस काफी खुश नजर आए। लेकिन इसी बीच 'अल्फा' में मानुषी छिल्लर की एंट्री को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है। जिसके बाद मानुषी छिल्लर की एंट्री को लेकर एक नया अपडेट दिया गया है।

manushi chhillar Alpha

'अल्फा' में नहीं नजर आएंगी मानुषी छिल्लर

आलिया भट्ट और शर्वरी वाघ (Sharvari Wagh) की लीड रोल वाली फिल्म 'अल्फा' एक बार फिर चर्चा में आ गई। अभी हाल ही में फिल्म 'अल्फा' में मानुषी छिल्लर की एंट्री को लेकर खबर सामने आई थी। लेकिन अब इसको लेकर पिंकविला की एक रिपोर्ट सामने आई है। पिंकविला की फैक्ट-चेक रिपोर्ट ने साफ कर दिया कि मानुषी इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। ये खबर पूरी तरह गलत कि वो फिल्म में टैक्टिकली इम्पॉर्टेंट एजेंट के रोल में नजर आएंगी। फिल्म में अभी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और शर्वरी वाघ (Sharvari Wagh) ही लीड रोल में हैं, और बाकी कास्ट की घोषणा का अभी इंतजार है।

End of Feed