Ramayana: रणबीर कपूर को भगवान राम के अवतार में देख 7 वें आसमान पर पहुंचीं आलिया भट्ट, कहा-' ये आउट ऑफ वर्ल्ड...'

Alia Bhatt Reviews Ranbir Kapoor look: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का टीजर कुछ ही देर में रिलीज होने वाला है। इससे पहले आलिया भट्ट का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। आइए नजर डालते है इस क्लिप पर...

Alia Bhatt Reviews Ranbir Kapoor look: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी पर सभी की नजरें टिकी हुई है। मेकर्स ने बताया था कि आज यानी हनुमान जंयती के दिन फिल्म रामायण का टीजर रिलीज होगा। इसे देखने के लिए लोग बेताब है। इस बीच आलिया भट्ट का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में आलिया ने ऐसी बात कह दी है कि लोग गदगद हो गए हैं।

आलिया भट्ट ने कही ये बात

सभी को रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का अपडेट मिलने का इंतजार था और आज उनका इंतजार खत्म होने जा रहा है। हनुमान जयंती के मौके पर फिल्म के मेकर्स आज नया ग्लिम्प्स रिलीज करने वाले हैं, जिसका नाम राम है। इस ग्लिम्प्स रिलीज से पहले रणबीर कपूर की पत्नी और एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी खुशी जताई। उन्होंने इसे आउट ऑफ वर्ल्ड बताया और अपने । एक वर्चुअल इंटरैक्शन में आलिया ने कहा, 'कल रामायण का 'राम यूनिट रिलीज होने वाला है। मैं इसे अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करूंगी, इसलिए आप सभी से अनुरोध है कि इसे सपोर्ट करें।' उन्होंने रणबीर की परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए कहा, 'यह बिल्कुल शानदार है। रणबीर ने बहुत खूबसूरत काम किया है। मैं इंतजार नहीं कर पा रही कि आप लोग इसे देखें। यह सचमुच इस दुनिया से बाहर का अनुभव है।'

End of Feed