Love & War के सेट से लीक हुआ Alia Bhatt-Vicky Kaushal का लुक, नहीं नजर आए रणबीर कपूर - Exclusive

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 26, 2026, 01:40 PM IST

Love & War Photos Leak: फिल्म लव एंड वॉर के सेट से नई तस्वीरें लीक हो गई हैं। आलिया भट्ट और विक्की कौशल की इन तस्वीरों ने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

Love & War Photos Leak: डायरेक्टर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की फिल्म लव एंड वॉर (Love & War) को लेकर इन दिनों काफी चर्चा हो रही है। फिल्म लव एंड वॉर को लेकर एक के बाद अपडेट सामने आ रहे हैं। इन सब के बीच अब फिल्म से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है, जिसने लोगों की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। फिल्म के एक बड़े गाने की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इसी दौरान आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) का पहला लुक भी सामने आया है। इस लुक के सामने आने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे हैं।

Alia Bhatt Love & War Photos Leak

लव एंड वॉर से लीक हुई फोटोज (Image Source: Zoom)

'लव एंड वॉर' के सेट से लीक हुई फोटोज

आलिया भट्ट और विक्की कौशल की फिल्म लव एंड वॉर 2 एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह फिल्म के सेट से सामने आई नई तस्वीरें हैं। सामने आई तस्वीरों में आलिया भट्ट गोल्डन सीक्विन वाली मिनी स्कर्ट पहने नजर आईं। उन्होंने अपने ऊपर लाल रंग का स्कार्फ भी ओढ़ रखा था। लाल बूट्स ने उनके रेट्रो लुक को और भी खास बना दिया। वहीं विक्की कौशल ब्लैक शर्ट और ट्राउजर के साथ ग्रे रंग का कोट पहने दिखाई दिए। लेकिन इस दौरान रणबीर कपूर सेट पर नजर नहीं आए। सेट से सामने आई ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

End of Feed