Ranbir- Alia Baby: आलिया रखेंगी अपनी बेटी का ये नाम! एक्ट्रेस ने रियलिटी शो में किया था खुलासा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 6, 2022, 06:22 PM IST

Ranbir Kapoor - Alia Bhatt Baby: आलिया भट्ट और रणबीर के घर लक्ष्मी का जन्म हुआ है। कपूर खानदान में खुशी का माहौल है। इस साल की शुरुआत में एक्ट्रेस ने बताया था कि अगर उनकी बेटी हुई तो वो उसका नाम क्या रखेंगी?

Ranbir Kapoor - Alia Bhatt Baby: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने नन्ही परी को जन्म दिया हैं। रणबीर (Ranbir Kapoor) और आलिया की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। कपूर खानदान में इस समय जश्न का माहौल है। रणबीर और आलिया अपने पहले बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड थे। कपल को फैंस से लेकर सेलेब्स तक बधाई दे रहे हैं। आलिया ने सबसे पहले अपने इंस्टाग्राम पर बेबी गर्ल के आने की खुशी जाहिर की। रणबीर आलिया ने इसी साल अप्रैल महीने में शादी की थी। आलिया ने शादी के कुछ समय बाद ही अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। फैंस एक्ट्रेस को मां बनने की बधाई दे रहे हैं।

ranbir alia (5)

ranbir alia (credit pic: instagram)

एक्ट्रेस ने शेर की प्यारी सी फैमिली फोटो शेयर करते हुए लिखा, और हमारी जिंदगी की सबसे अच्छी खबर में है, हमारा बच्चा है वो कितनी जादुई लड़की है। हमारी जिदंगी प्यार से भर गई है , आपके रणबीर और आलिया।

End of Feed