Welcome to Jungle Teaser: जरा हटके है अक्षय कुमार का लुक, मेकर्स ने क्रिसमस पर फैंस को दिया तोहफा

Welcome to Jungle Teaser: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म वेलकम टू जंगल पर सभी की नजरें टिकी हुई है। इस बीच क्रिसमस के मौके पर अक्षय कुमार ने अपने फैंस को खुश कर दिया है। अक्षय कुमार ने 'वेलकम' फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का एक क्लिप शेयर किया है, जो कि इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा रहा है।

Welcome to Jungle Teaser: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म वेलकम टू जंगल का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस फिल्म में अक्षय के साथ कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं। फैंस इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच फिल्म वेलकम टू जंगल के मेकर्स ने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। क्रिसमस के मौके पर अक्षय कुमार ने अपने फैंस को खुश कर दिया है। अक्षय कुमार ने 'वेलकम' फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का एक क्लिप शेयर किया है, जो कि इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा रहा है। इस क्लिप को देखने के बाद लोग गदगद हो गए हैं। आइए नजर डालते है इसपर...

welcome to jungle

pic credit- welcome to jungle teaser

वेलकम टू जंगल का टीजर आउट

अक्षय कुमार ने फैंस को क्रिसमस के मौके पर बड़ा सरप्राइज दिया है। उन्होंने पॉपुलर 'वेलकम' फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का टीजर रिलीज कर दिया। आज क्रिसमस पर आया यह टीजर पूरे कास्ट की तरफ से ढेर सारी शुभकामनाओं के साथ है और फिल्म के मिड-2026 में थिएटर रिलीज होने की पुष्टि करता है। अक्षय ने अपनी खुशी जताते हुए कहा,'वेलकम टू द जंगल' की पूरी बड़ी कास्ट की तरफ से आप सबको बहुत-बहुत मैरी क्रिसमस सिनेमाघरों में 2026 में आएगी।मैं कभी इतने बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बना... हममें से किसी ने नहीं। हम बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि आपको अपना यह तोहफा पेश करें। शूटिंग पूरी हो गई, दोस्तों! बहुत अच्छा किया, टीम। इसमें शामिल हर शख्स ने इतनी मेहनत की है। हमारी बड़ी फैमिली की तरफ से आपके घर की फैमिली को 2026 के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।' वीडियो में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, तुषार कपूर, अरशद वारसी, दिशा पाटनी, रवीना टंडन, श्रेयस तलपड़े और राजपाल यादव समेत बाकी स्टार्स नजर आ रहे हैं। इसमें अक्षय कुमार का लुक जरा हटके है। इस क्लिप में किसी के हाथ में बंदूक है तो किसी के हाथ में कुल्हाड़ी है। इस टीजर ने फैंस का दिन बना दिया है।

End of Feed