'R D Burman Biopic' में राजेश खन्ना का किरदार निभाएंगे Akshay Kumar, फरहान अख्तर ने की तगड़ी प्लानिंग

Akshay Kumar in RD Burman Biopic: मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नीरज पांडे और फरहान अख्तर की आर. डी. बर्मन की बायोपिक में अक्षय कुमार को राजेश खन्ना का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा।

Akshay Kumar's Role in RD Burman Biopic: फरहान अख्तर की आने वाली फिल्म 'आर. डी. बर्मन' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मशहूर संगीतकार आर. डी. बर्मन की जिंदगी पर बन रही इस फिल्म में अब बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार की एंट्री हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय कुमार फिल्म में दिग्गज अभिनेता राजेश खन्ना का किरदार निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे कर रहे हैं जबकि इसे एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस कर रहा है। फिल्म में उस दौर से जुड़े कई बड़े कलाकारों और मशहूर हस्तियों के किरदार देखने को मिल सकते हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग अक्टूबर 2026 से शुरू हो सकती है।

Akshay Kumar to play Rajesh Khanna in R D Burman biopic

आर. डी. बर्मन की बायोपिक में राजेश खन्ना का किरदार निभाएंगे अक्षय कुमार (Pic Credit: Instagram)

आर. डी. बर्मन की बायोपिक में राजेश खन्ना का किरदार निभाएंगे अक्षय कुमार

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार अक्षय कुमार ने आर.डी. बर्मन की बायोपिक में राजेश खन्ना का किरदार निभाने के लिए हामी भर दी है। फिल्म में राजेश खन्ना और आरडी बर्मन के रिश्ते को भी दिखाया जाएगा। आर. डी. बर्मन और राजेश खन्ना हिंदी सिनेमा के उस दौर का हिस्सा थे, जब दोनों ने इंडस्ट्री को कई यादगार फिल्में और गाने दिए। ऐसे में फिल्म में दोनों के प्रोफेशनल रिश्ते को देखना दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प हो सकता है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Police Company: राम गोपाल वर्मा संग Harshvardhan Rane ने मिलाया हाथ, निभाएंगे पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट का किरदार)

End of Feed