Bhooth Bangla के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में 'फटे' कपड़े पहन पहुंचे अक्षय कुमार, किसने किया एक्टर का इतना बुरा हाल?

Akshay Kumar Video: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो कि यूट्यूब पर छाया हुआ है। ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर अक्षय कुमार का लुक देख लोग दंग रह गए है।

Akshay Kumar Video: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। कुछ देर पहले ही फिल्म भूत बंगला का ट्रेलर आउट हुआ। यूट्यूब पर अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला का ट्रेलर वायरल हो रहा है। इस ट्रेलर को देखकर लोग गदगद हो गए है। हालांकि कई लोग इसे बोरिंग भी बता रहे हैं। इस बीच भूत बंगला के ट्रेलर लॉन्च का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देखकर लोग दंग रह गए हैं। आइए नजर डालते है इस क्लिप पर...(ये भी पढ़ें-अक्षय कुमार की कॉमेडी टाइमिंग ने जीता दिल, फैंस को भाया एक-एक डायलॉग)

akshay kumar bhooth bangla

भूत बंगला के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फटे कपड़े पहन पहुंचे अक्षय (Pic Credit- instagram)

भूत बंगला के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में 'फटे' कपड़े पहन पहुंचे अक्षय (pic credit- instagram)

अक्षय कुमार का लुक देखकर दंग रह गए लोग

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में अक्षय कुमार फटे कपड़ों में नजर आ रहे हैं। इस बारे में अक्षय कुमार ने कहा, 'आप लोग सोच रहे होंगे मेरा ये हाल किसने किया है ये भूतों ने किया हैं। जब आदमी फिल्म प्रोड्यूस करता है तो यही हाल होता है।' अक्षय कुमार के इस क्लिप पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ऑल द बेस्ट अक्षय कुमार।' दूसरे ने लिखा, फिल्म भूत बंगला को देखने के लिए हम बेताब है।'- (ये भी पढ़ें- पुराने जोक्स से भरी पड़ी है अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी)

End of Feed