Jigar Movie Hollywood Copy: 90 के दशक में बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक एक्शन फिल्में आईं, लेकिन अजय देवगन (Ajay Devgn) की 'जिगर' (Jigar) का क्रेज कुछ अलग ही था। फिल्म में दमदार फाइट्स थीं, जबरदस्त इमोशंस थे और एक ऐसा हीरो था जो अपनी बहन के लिए पूरी दुनिया से भिड़ जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस सुपरहिट फिल्म की कहानी पूरी तरह इंडियन नहीं थी? कहा जाता है कि 'जिगर' की कहानी दो हॉलीवुड फिल्मों से चोरी गई थी, जिसके बाद इसे बॉलीवुड के अंदाज में बड़े पर्दे पर उतारा गया। तो चलिए जानते है हॉलीवुड की दो दोनों फिल्में कौन सी है, जिससे इस मूवी को कॉपी किया गया है।
अजय देवगन की ये फिल्म निकली हॉलीवुड की कॉपी (Image Source: Chat GPT/ IMDb)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Alpha: आलिया भट्ट को एक्शन में देख गदगद हुए अजय देवगन, एक्टर ने की जमकर तारीफ
बन गए थे एक्शन स्टार
साल 1992 में रिलीज हुई 'जिगर' उस दौर की उन फिल्मों में से थी, जिसने अजय देवगन को एक्शन हीरो के रूप में मजबूती से स्थापित कर दिया। 'फूल और कांटे' से धमाकेदार एंट्री करने के बाद अजय को एक और ऐसी फिल्म मिली, जिसमें एक्शन, इमोशन, बदला और रोमांस सब कुछ था। नतीजा यह हुआ कि फिल्म सिनेमाघरों में आते ही दर्शकों की पसंद बन गई। इस फिल्म को लेकर हर कोई बात करता नजर आता था। फिल्म के कुछ सीन्स आज भी खूब वायरल होते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:अजय देवगन ने फैंस संग सेलिब्रेट किया अपना 57वां जन्मदिन, एक्टर के घर के बाहर लगा चाहने वालों का तांता
अजय देवगन की ये फिल्म निकली हॉलीवुड की कॉपी (Image Source: IMDb)
क्या थी फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी राजू नाम के एक लड़के की है, जो अपनी बहन के साथ हुए अन्याय का बदला लेने के लिए जान की बाजी लगा देता है। बदले की आग में जलता राजू एक खतरनाक फाइटिंग टूर्नामेंट में उतरता है, जहां हर मुकाबला जिंदगी और मौत के बीच की लड़ाई जैसा नजर आता है। उस दौर के दर्शकों को यह कहानी इतनी पसंद आई कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। बदले, रिश्तों और संघर्ष से भरी इस कहानी ने उस दौर के दर्शकों को सीटियां बजाने पर मजबूर कर दिया था।
अजय देवगन की ये फिल्म निकली हॉलीवुड की कॉपी (Image Source: IMDb)
इन दो फिल्मों से किया था कॉपी
फिल्मी गलियारों में लंबे समय से चर्चा रही है कि 'जिगर' की कहानी का प्लॉट 1989 की हॉलीवुड मार्शल आर्ट्स फिल्म 'किकबॉक्सर' से लिया गया था था। उस फिल्म में भी हीरो अपने परिवार पर हुए अत्याचार का बदला लेने के लिए फाइटिंग की दुनिया में उतरता है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स कि फिल्म के कुछ हिस्सों और इमोशनल ट्रैक में दूसरी विदेशी फिल्म ब्लडस्पोर्ट की झलक भी देखने को मिलती है। हालांकि, 'जिगर' को सिर्फ हॉलीवुड फिल्मों की नकल कह देना गलत होगा। फिल्म में इंडियन दर्शकों की पसंद के हिसाब से भरपूर ड्रामा, फैमिली इमोशन, रोमांस और गाने डाले गए थे। यही वजह रही कि फिल्म अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रही।
अजय देवगन की ये फिल्म निकली हॉलीवुड की कॉपी (Image Source: IMDb)
अजय देवगन की ये फिल्म निकली हॉलीवुड की कॉपी (Image Source: IMDb)
ये स्टार्स आए थे नजर
फिल्म की स्टारकास्ट भी इसकी सबसे बड़ी ताकत थी। अजय देवगन लीड रोल में नजर आए, जबकि उनके अपोजिट करिश्मा कपूर थीं। दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके अलावा परेश रावल, गुलशन ग्रोवर, अरुणा ईरानी, इशरत अली और अजीत वाच्छानी जैसे कलाकारों ने भी फिल्म में अहम रोल निभाए थे। हर किरदार कहानी में फिट बैठता था, इसलिए फिल्म कहीं भी कमजोर नहीं लगी। 'जिगर' के गानों ने भी फिल्म की सफलता में बड़ा योगदान दिया। उस दौर में इसके गाने लोगों की जुबान पर चढ़ गए थे। वहीं अजय देवगन के एक्शन सीन और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस ने दर्शकों को सीटियों और तालियों पर मजबूर कर दिया।
