पेरिस फैशन वीक से मुंबई लौटीं Aishwarya Rai, पैप्स को हाथ जोड़कर किया नमस्ते, फैन को दिया ऑटोग्राफ

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 30, 2026, 01:20 PM IST

Aishwarya Rai Viral Video: ऐश्वर्या राय पेरिस फैशन वीक (Paris Fashion Week) में जलवा दिखाने के बाद मुंबई लौट आई हैं। एयरपोर्ट पर उनके अंदाज ने पैपराजी और फैंस का ध्यान खींचा।

Aishwarya Rai Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) इन दिनों अपनी फिल्मों से साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन की पर्सनल लाइफ से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आते रहते हैं। कभी ऐश्वर्या राय अपने पति अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) के साथ नजर आती हैं, तो कभी कोई बयान लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेता है। इन सब के बीच ऐश्वर्या राय बच्चन पेरिस फैशन वीक में शानदार मौजूदगी दर्ज कराने के बाद मुंबई वापस लौट आईं। एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय वह काफी खुश नजर आईं और कैमरों की तरफ देखकर मुस्कुराते हुए आगे बढ़ीं। इस दौरान ऐश्वर्या राय ने कुछ ऐसा कहा, जिसको लेकर खूब चर्चा हो रही है।

Aishwarya Rai Viral Video

ऐश्वर्या राय के अंदाज ने खींचा ध्यान (Image Source: Aishwarya Rai - FC/ X)

ऐश्वर्या राय ने पैप्स से की बात

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह ऐश्वर्या राय का अभी हाल ही में सामने आया एक वीडियो है, जिसने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। वायरल वीडियो में ऐश्वर्या राय मुंबई एयरपोर्ट के अराइवल गेट से बाहर निकलते हुए पैपराजी की तरफ मुस्कुराते और हाथ हिलाते हुए नजर आईं। उन्होंने मुस्कुराकर पैपराजी का अभिवादन किया। जब फोटोग्राफर्स ने उनसे ऑटोग्राफ मांगा तो ऐश्वर्या रुक गईं। लगातार ऑटोग्राफ मांगने पर ऐश्वर्या नाराज नहीं हुईं। इसके बजाय एक्ट्रेस ने उनकी बात मान ली और प्यार से एक फोटोग्राफर को अपना ऑटोग्राफ दिया। इसके बाद उन्होंने जल्दी से उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। एक्ट्रेस वीडियो में कहते हुए सुना जा सकता है, 'आओ ग्रुप में। चलिए, ये सब बंद कीजिए।' इसके बाद उन्होंने मुस्कुराते हुए फैंस और फोटोग्राफर्स के साथ पोज दिए।

End of Feed