ऐश्वर्या राय की माँ की बिल्डिंग में रहने वाले प्रह्लाद कक्कड़ ने खोले बच्चन परिवार के राज, कहा- 'वह बहू होने की जिम्मेदारी....

Aishwarya-Abhishek Bachchan Divorce Rumours: ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन के तलाक की खबरें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। फैंस एक सॉलिड प्रूफ चाहते हैं कि दोनों के रिश्ते में क्या चल रहा है। अब ऐश्वर्या राय की माँ के पड़ोस में लेने वाले फिल्म निर्माता ने रिश्ते का सच बताया है।

Aishwarya-Abhishek Bachchan Divorce Rumours: बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ( Aishwarya Rai Bachchan) और अभिषेक बच्चन ( Abhishek Bachchan) के रिश्ते पर पिछले साल से ही सवाल खड़े किए जा रहे हैं। तमाम रिपोर्ट्स और मीडिया स्पॉटिंग के बाद यह बातें आग की तरह फैल गई थी कि बच्चपन परिवार की एकलौती बहू अपने पति से अलग रह रही है। हालांकि इन खबरों पर परिवार ने कोई भी रिएक्शन नहीं दिया। लेकिन स्टार्स के करीबियों ने बता दिया था कि इनके बीच क्या चल रहा है। अब तलाक की अफवाहों पर फिल्म मेकर प्रह्लाद कक्कड़ ने बात की है। प्रह्लाद कक्कड़ ऐश्वर्या राय की मां की बिल्डिंग में रहते हैं। उन्होंने एक्ट्रेस के बारे में क्या बताया आइए आपको बताते हैं।

Aishwarya-Abhishek Bachchan Divorce Rumours

Image Source: X ( Twitter)

फिल्म मेकर प्रह्लाद कक्कड़( Prahlad Kakkar) ने हाल ही में ऐश्वर्या-अभिषेक के रिश्ते का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि मैं ऐश्वर्या राय की माँ की बिल्डिंग में रहता हूं। प्रह्लाद कक्कड़ ने कहा, "ऐश्वर्या राय अक्सर अपनी माँ से मिलने आती है, क्योंकि उनकी माँ की तबीयत खराब रहती है। आरध्या को स्कूल छोड़ने के बाद ऐश्वर्या राय दिन में अपनी माँ के पास आ जाती है। इसमें तलाक का सवाल ही नहीं उठता, ऐसा कुछ नहीं है कि उनके परिवार में कुछ चल रहा है। " यही नहीं, प्रह्लाद ने यह भी बताया कि अभिषेक बच्चन भी ऐश्वर्या की माँ से मिलने आते रहते हैं।

End of Feed