बॉलीवुड

'सनक' में इश्क लड़ाएंगे Ahaan-Pooja , Sajid Nadiadwala की फिल्म इस दिन होगी रिलीज

Ahaan Shetty-Pooja Hegde in 'Sanak': साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन हाउस ने सोशल मीडिया पर आहान-पूजा की अपकमिंग फिल्म की घोषणा की है। फिल्म का नाम "सनकी" है, फिल्म के नाम और स्टारकास्ट के साथ इसकी रिलीज डेट की भी आधिकारिक घोषणा की है ।

Image

Ahaan Shetty-Pooja Hegde in 'Sanak'

Ahaan Shetty-Pooja Hegde in 'Sanak': सुनील शेट्टी ( Suneil Shetty) के बेटे अहान शेट्टी ( Ahaan Shetty) बॉलीवुड में छाने के लिए तैयार हैं। फिल्म 'तड़प' से डेब्यू करने वाले स्टार जल्द ही अपने नेक्स्ट प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं। उनकी इस आगामी फिल्म की घोषणा डायरेक्टर साजिद नाड़ियावाला( Sajid Nadiadwala) ने कर दी है। अहान के साथ फिल्म में साउथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े( Pooja Hegde) नजर आने वाली है। आइए आपको बताते हैं कब रिलीज होने वाली है ये फिल्म

साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन हाउस ने सोशल मीडिया पर आहान-पूजा की अपकमिंग फिल्म की घोषणा की है। फिल्म का नाम "सनकी" है, फिल्म के नाम और स्टारकास्ट के साथ इसकी रिलीज डेट की भी आधिकारिक घोषणा की है । घोषणा के अनुसार, फिल्म 14 फरवरी, 2025 को रिलीज होने वाली है। अदनान ए शेख और यासिर जाह द्वारा निर्देशित फिल्म यह एक भव्य सिनेमाई तमाशा होने का वादा करता है, जिसे पूरे भारत और विदेशों में व्यापक पैमाने पर फिल्माया गया है।

अहान शेट्टी और पूजा हेगड़े की नई जोड़ी ने इस एक्शन से भरपूर फिल्म के लिए फैंस के बीच खलबली मचा दी है। सूत्रों ने संकेत दिया है कि अहान शेट्टी इस फिल्म में पूरी तरह से नेगेटिव किरदार कर सकते हैं , जो तड़प में उनके प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद उनकी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहा है। अहान शेट्टी और पूजा हेगड़े के बीच की केमिस्ट्री से सनकी में एक नया और रोमांचक तत्व आने की उम्मीद है, और फिल्म का शीर्षक ही दर्शकों के लिए पागलपन और मनोरंजन का वादा करता है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article