Afwaah Trailer: बॉलीवुड डायरेक्टर अनुभव सिन्हा पिछले कुछ समय से सामाजिक मुद्दों पर आधारित मूवीज दर्शकों के सामने पेश कर रहे हैं। ये फिल्में समाज से सीधा सरोकार रखती हैं, जिस कारण दर्शक इन्हें अच्छा रिस्पांस देते हैं। अब तक अनुभव सिन्हा इन फिल्मों का डायरेक्शन खुद करते आए हैं लेकिन अब उन्होंने ऐसे विषयों पर आधारित मूवीज का निर्माण करना शुरू कर दिया है। अनुभव सिन्हा के बैनर में बनी अफवाह जल्द ही दर्शकों के सामने होगी, जिसका डायरेक्शन सुधीर मिश्रा ने किया है। सुधीर मिश्रा इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर रहे हैं, जिन्होंने कई गंभीर फिल्मों का निर्माण किया है। फिल्म अफवाह में नवाजुद्दीन सिद्दिकी और भूमि पेडनेकर अहम किरदारों में दिखाई देंगे।
राजनीति और सोशल मीडिया के गेम में फंसे दिखेंगे नवाज-भूमि
फिल्म की कहानी नवाज और भूमि के आसपास घूमती दिखाई देगी। राजनीति और सोशल मीडिया के गेम में ये दोनों ऐसे फंसेंगे कि पूरे देश में तहलका मच जाएगा। फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि राजनीति में जब सोशल मीडिया की मिलावट हो जाती है तो सामान्य सा मुद्दा देशव्यापी हो जाता है, जिसकी वजह से मासूम लोगों की बलि चढ़ती है। फिल्म का ट्रेलर आप नीचे देख सकते हैं:
दर्शकों को पसंद आया अफवाह का ट्रेलर
नवाजुद्दीन सिद्दिकी और भूमि पेडनेकर की अफवाह का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। दर्शकों का कहना है कि सुधीर मिश्रा ने आज के समय के मुताबिक मूवी बनाई है, जिसका विषय हर व्यक्ति से सीधा रिस्ता रखता है। इंटरनेट की वजह से छोटी-छोटी बातें कैसे दंगे करा देती हैं, हम सब जानते हैं। आपको अफवाह का ट्रेलर कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
