Ahaan Panday-Aneet Padda की जोड़ी फिर मचाएगी धमाल, इस दिन शुरू होगी नई फिल्म की शूटिंग

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 24, 2026, 02:18 PM IST

Ahaan Panday-Aneet Padda Movie Shooting Update: अहान पांडे और अनीत पड्डा की जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर नजर आने वाली है। मोहित सूरी की इस फिल्म को लेकर अब नई जानकारी सामने आई है।

Ahaan Panday-Aneet Padda Movie Shooting Update: फिल्म सैयारा (Saiyaara) में अपनी जोड़ी से दर्शकों के बीच पहचान बनाने वाले अहान पांडे (Ahaan Panday) और अनीत पड्डा (Aneet Padda) अब एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं। दोनों की अगली फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी (Mohit Suri) कर रहे हैं और इस प्रोजेक्ट को यश राज फिल्म्स (Yash Raj Films) प्रोड्यूस कर रहा है। अब इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने की तारीख भी सामने आ गई है। तो चलिए जानते है अहान पांडे और अनीत पड्डा की इस फिल्म की शूटिंग कब से शुरू होने वाली है।

Ahaan Panday-Aneet Padda Movie Shooting Update

अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म को लेकर आया अपडेट (Image Source: Mohit Suri/X)

इस महीने से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह फिल्म की शूटिंग को लेकर सामने आया अपडेट है। Variety India की रिपोर्ट के मुताबिक, मोहित सूरी की ये फिल्म अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में फ्लोर पर जाएगी। यानी मेकर्स जल्द ही फिल्म की प्रिंसिपल फोटोग्राफी शुरू करने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग को लेकर तैयारियां अब अंतिम दौर में पहुंच चुकी हैं। ये प्रोजेक्ट अप्रैल में यश राज फिल्म्स की ओर से आधिकारिक तौर पर अनाउंस किया गया था। फिल्म को प्रोड्यूस करने की जिम्मेदारी अक्षय विधानी (Akshaye Widhani) के पास है, जो इससे पहले ‘सैयारा’ को भी प्रोड्यूस कर चुके हैं। फिल्म को 2027 में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज करने का प्लान है।

End of Feed