नए डॉन की तलाश में घूम रहे फरहान अख्तर, इस दमदार हीरो का नाम आया सामने, डॉन 2 में भी था खास रोल

Don 3 Lead Star: रणवीर सिंह के डॉन 3 से निकलने के बाद अब फैंस जानना चाहते हैं कि नया डॉन कौन बनेगा। फैंस भी मेकर्स के एलान का इंतजार कर रहे हैं कि नए हीरो का पता चले। हालांकि अब डॉन 3 को लेकर नई अपडेट सामने आई है जो आपका दिल खुश कर देगी।

Don 3 Lead Star: धुरंधर के बाद अभिनेता रणवीर सिंह ने डॉन 3 को मना कर दिया है। हाल ही में यह खबर सामने आई थी कि रणवीर सिंह डॉन 3 नहीं करना चाहते। जिसे सुनकर फैंस को बड़ा झटका लगा था। फरहान अख्तर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की घोषणा इस साल की शुरुआत में हुई थी। जिसमें लीड एक्टर के तौर पर रणवीर सिंह को पेश किया गया था। हालांकि अभी तक मेकर्स ने यह साफ नहीं किया है कि रणवीर फिल्म का हिस्सा हैं या नहीं। खैर अब जब रणवीर सिंह के बाहर जाने की खबर आई है, इसके बाद मेकर्स भी अपने नए हीरो की तलाश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि डॉन 3 के लिए लीड स्टार मिल गया है।

Don 3 Lead Star

ऋतिक रोशन को किया गया अप्रोच

फिल्मफेयर की रिपोर्ट के अनुसार मेकर्स ने डॉन 3 के लिए अभिनेता ऋतिक रोशन( Hrithik Roshan) को अप्रोच किया है। अगर आगे की बातचीत सही रहती है तो वही नए डॉन बन सकते हैं। वह डॉन 3( Don 3) के लिए लीड चुने जा सकते हैं क्योंकि उन्होंने डॉन 2 में जबरदस्त कैमियो किया था। जिसके बाद मेकर्स चाहते हैं कि ऋतिक रोशन डॉन 3 में लीड रोल करते नजर आए। हालांकि अभी तक कुछ कन्फर्म नहीं हुआ है।

End of Feed