बॉलीवुड

रणबीर-बॉबी के बाद अब Shah Rukh Khan संग धांसू मूवी करेंगे Sandeep Reddy Vanga, बोले 'वो टॉप-लेवल परफॉर्मर...'

Sandeep Reddy Vanga's Next With SRK: हाल ही में हुए एक अवॉर्ड इवेंट के दौरान लोकप्रिय निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को असली 'परफॉर्मर' बताते हुए उनकी जमकर तारीफ की। डायरेक्टर ने यह भी कहा कि वो शाहरुख के साथ फ्यूचर में काम करेंगे।

Image

Sandeep Reddy Vanga's Next With Shah Rukh Khan

Sandeep Reddy Vanga's Next With SRK: साउथ इंडस्ट्री के लोकप्रिय निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) ने साल 2023 में फिल्म 'एनिमल' का निर्देशन किया था। इस मूवी में रणबीर कपूर और बॉबी देओल की ऑनस्क्रीन भिड़ंत देखने को मिली थी। बॉक्स ऑफिस पर भी इस मूवी ने 800 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया था। हाल ही में एक इवेंट के दौरान बात करते संदीप रेड्डी अंगा ने बताया कि वो बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की बहुत इज्जात करते हैं। संदीप रेड्डी वांगा ने इंडस्ट्री में बाकी एक्टर्स के कम्पेयर में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को असली 'परफॉर्मर' बताया।

संदीप रेड्डी वांगा ने एक अवॉर्ड इवेंट के दौरान शाहरुख खान के बारे में बात करते हुए कहा कि वो अभिनेता के बारे में हर चीज पसंद करते हैं। संदीप रेड्डी ने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में वो शाहरुख खान के साथ काम करना पसंद करेंगे। संदीप रेड्डी वांगा के इस बयान के बाद अब फैन्स भी चाहते हैं कि एक्टर और डायरेक्टर की ये जोड़ी बड़े परदे पर धमाल मचाए।

संदीप रेड्डी वांगा इस समय अपकमिंग फिल्म 'स्पिरिट' की तैयारियों में लगे हुए हैं। इस मूवी में साउथ सुपरस्टार प्रभास को लीड रोल में देखा जाएगा। वहीं दूसरी ओर संदीप रेड्डी वांगा के पास रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' का सीक्वल 'एनिमल पार्क' भी है। वहीं दूसरी शाहरुख खान भी जल्द ही फिल्म 'किंग' की शूटिंग शुरू करेंगे। इस मूवी में शाहरुख खान को पहली बार बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए देखा जाएगा। इसके अलावा शाहरुख खान के पास फिल्म 'पठान 2' भी पाइपलाइन में है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article