Ranveer Singh in Shankar’s Velpari: रणवीर सिंह बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक हैं। इन दिनों अभिनेता फिल्म 'धुरंधर' की सफलता को एन्जॉय कर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि रणवीर सिंह की 'धुरंधर' को मेकर्स ने सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दी गई है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही यह मूवी दुनिया भर में ट्रेंड कर रही है। 'धुरंधर' के बाद अब जो बड़ी खबर सामने आ रही है उसके मुताबिक साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्ममेकर शंकर के साथ बहुप्रतीक्षित हिस्टोरिकल एपिक वेल्पारी के लिए रणवीर सिंह से संपर्क किया है। इस खबर के बाद रणवीर सिंह के फैन्स के एक्साइटमेंट डबल हो गई है।
Pics Credit: Instagram
शंकर के साथ काम करेंगे रणवीर सिंह
मिड-डे की एक रिपोर्ट के अनुसार रणवीर सिंह की 'वेलपारी' के लिए शंकर के साथ बातचीत चल रही है। हालांकि अभी तक मेकर्स की ओर से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट में दो हीरो नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह के साथ तमिल सिनेमा के स्टार विक्रम भी इस बड़े प्रोजेक्ट में अहम रोल में नजर आ सकते हैं। रणवीर सिंह और विक्रम को साथ में इस प्रोजेक्ट में देखने के लिए फैन्स बेताब हैं।
यह भी पढ़ें: Border 2 Box Office Day 8: 'मर्दानी 3' के आगे चट्टान बनकर खड़ी है सनी पाजी की फिल्म, कमाए इतने करोड़
यह पहली बार नहीं है जब रणवीर और शंकर किसी प्रोजेक्ट के लिए साथ काम करने वाले हैं। साल 2021 में भी ऐसी अफवाहें थीं कि दोनों 'अनियन' के रीमेक में साथ में काम करेंगे लेकिन इस प्रोजेक्ट को किसी कारण बंद कर दिया गया। फैन्स इस प्रोजेक्ट के बंद से काफी निराश हुए थे। अगर 'वेलपारी' आगे बढ़ती है तो यह शंकर के साथ रणवीर सिंह का पहला कोलैबोरेशन होगा। वेलपारी लेखक सु वेंकटेशन के प्रशंसित तमिल ऐतिहासिक कथा उपन्यास वीर युग नायगन वेलपारी पर आधारित है।
