धुरंधर 2 के बाद इन 3 आइडियाज पर 'जी तोड़' मेहनत करेंगे आदित्य धर, बॉक्स ऑफिस पर फिर से होगी नोटों की बारिश

Aditya Dhar Upcoming Movies: धुरंधर 2 के बाद फिल्ममेकर आदित्य धर की अपकमिंग फिल्मों के बारे में लोग काफी चर्चा कर रहे हैं। इस बीच ये खबर सामने आई है कि आदित्य धर इन 3 प्रोजेक्ट्स पर काम करने वाले हैं। इस लिस्ट में द इमॉर्टल अश्वत्थामा का नाम शामिल है।

Aditya Dhar Upcoming Movies: फिल्ममेकर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई कर ली है। आदित्य धर की मूवी में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे एक्टर्स धमाल मचा रहे हैं। आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 ने दुनियाभर में 1500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। अब धुरंधर 2 के बाद सभी की नजरें आदित्य धर की अपकमिंग फिल्मों पर टिकी हुई है। ये खबर सामने आई है कि आदित्य धर इन 3 आइडियाज पर काम करने वाले हैं।- ये भी पढ़ें-धुरंधर 2 के मेकर्स पर लगा कहानी चुराने का आरोप, आदित्य धर ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Aditya Dhar upcoming films

Aditya Dhar upcoming films (pic source- instagram)

Aditya Dhar Upcoming Movies (pic source-instagram)

आदित्य धर की अपकमिंग फिल्में

धुरंधर फ्रैंचाइजी की जबरदस्त बॉक्स ऑफिस सफलता के बाद अब सभी की नजरें डायरेक्टर आदित्य धर के अगले प्रोजेक्ट पर टिकी हुई हैं। आदित्य धर ने अभी तक अपनी नई फिल्म की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन वैरायटी इंडिया को इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि आदित्य तीन अलग-अलग स्क्रिप्ट्स पर विचार कर रहे हैं। इनमें 'द इमॉर्टल अश्वत्थामा' नाम की हाई-स्केल माइथोलॉजिकल एपिक, एक ऐतिहासिक महाकाव्य और एक बड़ा स्पोर्ट्स ड्रामा शामिल है। सूत्रों का कहना है कि द इमॉर्टल अश्वत्थामा आदित्य धर का ड्रीम प्रोजेक्ट रहा है। पहले यह प्रोजेक्ट महंगे होने के कारण शेल्व हो गया था, लेकिन अब धुरंधर की सफलता के बाद वे इसे फिर से शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं।

End of Feed