बॉलीवुड

Adipurush Trailer: रिलीज से चंद घंटो पहले LEAK हुआ 'आदिपुरुष' का ट्रेलर! दिखा धमाकेदार एक्शन

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated May 9, 2023, 11:29 AM IST

Adipurush Trailer: सुपरस्टार प्रभास की बिग बजट मूवी 'आदिपुरुष' का ट्रेलर आज दोपहर 1.45 पर रिलीज होने वाला है। रिलीज से कुछ घंटो पहले फिल्म की ट्रेलर सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। फैंस का मानना है कि टीजर के मुकाबले अब फिल्म के ट्रेलर में धमाकेदार एक्शन देखने को मिल रहा है।

Image

Adipurush Trailer

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रभास की फिल्म आदिपुरुष का ट्रेलर आज रिलीज होगा।
  • रिलीज से पहले ट्रेलर सोशल मीडिया पर लीक हो गया है।
  • फैंस का ट्रेलर को लेकर दमदार रिएक्शन सामने आ रहा है।

Adipurush Trailer: साउथ सुपरस्टार प्रभाष (Prabhas) और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) की मूवी आदिपुरुष (Adipurush) 16 जून 2023 को रिलीज होने वाली है। इससे पहले फैंस फिल्म के ट्रेलर का बड़ी बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। आदिपुरुष का ट्रेलर आज दोपहर 1.45 पर रिलीज होने वाला है। सोशल मीडिया पर आज सुबह से ही फिल्म के ट्रेलर को लेकर बज बना हुआ है। ट्रेलर रिलीज से कुछ घंटो पहले फिल्म की ट्रेलर सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। फैंस का मानना है कि टीजर के मुकाबले अब फिल्म के ट्रेलर में धमाकेदार एक्शन देखने को मिल रहा है। बीते दिन हैदराबाद में प्रभास मूवी के ट्रेलर की स्क्रीनिंग शामिल हुए थे। अब कुछ समय के भीतर फिल्म का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज होने वाला है।

लीक हुआ आदिपुरुष का ट्रेलर?

सोशल मीडिया पर आदिपुरुष के ट्रेलर को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि रिलीज से कुछ घंटों पहले ही आदिपुरुष का ट्रेलर लीक हो गया है। हालांकि इस दावे में कोई सच्चाई नहीं है। बीते दिन ट्रेलर लॉन्च में शामिल हुए फैंस आदिपुरुष के ट्रेलर पर अपनी राय रख रहे हैं। कई फैंस का मानना है की टीजर के मुकाबले फिल्म का ट्रेलर काफी जबरदस्त लग रहा है। फिल्म के ट्रेलर में धमाकेदार एक्शन सीन मौजूद हैं। एक यूजर ने लिखा, 'क्या दमदार ट्रेलर है, टीजर देखकर नहीं लग रहा था कि इतना लाजवाब ट्रेलर देखने को मिलेगा।'

बता दें कि पिछले साल आदिपुरुष का टीजर जारी किया गया था, जिसपर काफी विवाद खड़ा हो गया था। अब मेकर्स उम्मीद जता रहे है कि आदिपुरुष के ट्रेलर को लेकर कोई नया विवाद न शुरू हो जाए। ट्रेलर से पहले आदिपुरुष में भगवान राम, माता सीता और हनुमान जी के पोस्टर रिलीज किेए गए थे। इस पोस्टर को लेकर भी काफी विवाद खड़ा हुआ था। इसी वजह से मेकर्स फिल्म के ट्रेलर को लेकर काफी एहतिहात बरत रहे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article