Adipurush Box Office Collection: प्रभास (Prabhas) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) को रिलीज हुए एक हफ्ते हो चुके है। विवादों के बीच भी फिल्म ने वर्ल्डवाइड 400 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। 22 जून को आदिपुरुष की कमाई में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। फिल्म के बढ़ते विवाद को देखते हुए मेकर्स ने आदिपुरुष के डायलॉग्स में भी बदलाव किए है। लेकिन इसका बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास असर देखने को नहीं मिली है। फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने 7वें दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया है।
adipurush box office collection (credit pic: instagram)
आदिपुरुष को हिंदी समेत अलग-अलग भाषाओं में 16 जून को रिलीज किया गया था। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से निगेटिव रिव्यू मिला था। फिल्म को बनाने में 500 करोड़ रुपये का खर्च आया था। फिल्म के कलेक्शन में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म को वीकेंड का फायदा मिलेगा।
7वें दिन आदिपुरुष का कलेक्शन देख मेकर्स की फटी आंखें
22 जून को फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ते हो चुके है। फिल्म ने कल 5.50 करोड़ का बिजनेस किया है। आदिपुरुष ने ओपनिंग डे पर 86.75 करोड़ का बिजनेस किया था। दूसरे दिन 65.25 करोड़, तीसरे दिन 69.10 करोड़, चौथे दिन 16 करोड़, पांचवें दिन 10.80 करोड़, छठवे दिन 7.50 करोड़ और सातवे दिन 5.50 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने भारत में 260.55 करोड़ का कलेक्शन किया था।
आदिपुरुष की कहानी वाल्मिकी जी की रामायण पर आधारित है। फिल्म में प्रभास ने भगवान राम, कृति सेनन ने माता सीता और सैफ अली खान ने रावण की भूमिका निभाई है। फिल्म में हनुमान के डायलॉग्स को सुनने के बाद दर्शकों ने मेकर्स की जमकर क्लास लगाई थी। लोगों का कहना है कि फिल्म के नाम पर रामायण का मजाक उड़ाया है। ऑडियंस से लेकर सेलेब्स तक का फिल्म के मेकर्स पर फूटा गुस्सा। इस लिस्ट में अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया, सुनील लहरी, मुकेश खन्ना का नाम शामिल है।
