Shahid Kapoor Not Join Hands With Amit Ravindranath Sharma: 'कॉकटेल 2' में शाहिद कपूर लीड रोल प्ले कर रहे हैं। इस मूवी में शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) के साथ कृति सेनॉन और रश्मिका मंदाना भी अहम भूमिकाओं में हैं। 'कॉकटेल 2' की सफलता के बाद शाहिद कपूर को लेकर खबरें आ रही थी कि उन्होंने अमित रवींद्रनाथ शर्मा (Amit Ravindranath Sharma) के निर्देशन में बनने जा रही कॉमेडी फिल्म 'अदल-बदल' (Adal Badal) साइन कर ली हैं। कुछ घंटों पहले ही शाहिद कपूर को 'अदल-बदल' मिलने की खबरों पर एक बड़ा और नया अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि शाहिद कपूर ने ऐसी कोई भी कॉमेडी मूवी के लिए अमित रवींद्रनाथ शर्मा संग हाथ नहीं मिलाया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Hera Pheri 3' को ठेंगा दिखाकर Akshay Kumar संग 9वीं फिल्म करेंगे Priyadarshan, डिटेल्स हुईं आउट)
अमित रवींद्रनाथ शर्मा की फिल्म में नजर नहीं आएंगे शाहिद कपूर
'अदल-बदल' का हिस्सा नहीं होंगे शाहिद कपूर
फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट के अनुसार शाहिद कपूर ने अमित रवींद्रनाथ शर्मा की फिल्म 'अदल-बदल' के लिए हाथ नहीं मिलाया है। इस तरह की खबरें जो वायरल हो रही हैं, उनमें कोई सच्चाई नहीं है। पोर्टल से जुड़े सूत्र ने कहा है कि फिल्म में उनकी कास्टिंग को लेकर लगाई जा रहीं अटकलें पूरी तरह से गलत है। बीते दिन जो रिपोर्ट्स सामने आई थीं उनमें कहा गया था कि इस मूवी की शूटिंग अक्टूबर से शुरू कर दी जाएगी। इतना ही नहीं शाहिद कपूर ने इस मूवी को करने के लिए 18 करोड़ रुपये साइनिंग अमाउंट भी लिया है। अब इन वायरल खबरों की असली सच्चाई सामने आ गई है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Alia Bhatt की फिरकी लेने चला स्टूडेंट, एक्ट्रेस ने पलटवार से लूट ली महफिल)
फर्जी सीजन 2 में नजर आएंगे शाहिद कपूर
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'कॉकटेल 2' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 'कॉकटेल 2' के रिलीज होने के बाद शाहिद कपूर ने राज निदिमोरु और कृष्णा डीके संग फिल्म 'फर्जी 2' पर काम करने की शुरुआती कर दी है। यह पॉपुलर सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर आएगी। इस सीरीज का पहला पार्ट फरवरी 2024 में रिलीज हुआ था। इसमें विजय सेतुपति, केके मेनन, राशी खन्ना और भुवन अरोड़ा जैसे कई बड़े कलाकार नजर आए थे। यह क्राइम थ्रिलर सीरीज अगले साल स्ट्रीमिंग पर आने वाली है।
