Sushant Singh Rajput 6th Death Anniversary: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) 14 जून 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। आज सुशांत सिंह राजपूत की छठी डेथ एनिवर्सरी है। सुशांत सिंह राजपूत के फैंस और परिवार के लोग एक्टर को आज याद कर रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से कई सारी अफवाह भी सामने आई। सबसे ज्यादा बातें सुशांत सिंह राजपूत के उस घर को लेकर हुई जहां एक्टर ने फांसी लगाई थी। सुशांत सिंह राजपूत के इस घर में अब एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) रहती हैं। अदा शर्मा ने Zoom से बात करते हुए इस घर में रहने का अपना अनुभव शेयर किया है।
अदा शर्मा ने सुशांत सिंह राजपूत के घर को लेकर कही ये बात (Image Source: Adah Sharma Instagram/ IMDb)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Sushant Singh Rajput के हमशक्ल ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, वही नैन-नक्श और मुस्कुराहट देख फैंस भी हुए हैरान
अदा शर्मा ने दिया ये रिएक्शन
एक्ट्रेस अदा शर्मा एक बार फिर से खबरों में हैं। इसकी वजह अदा शर्मा का अभी हाल ही में Zoom को दिया एक इंटरव्यू है। बातचीत के दौरान जब अदा शर्मा से पूछा गया कि सुशांत सिंह राजपूत के घर में शिफ्ट होने के फैसले के बाद लोगों की बातों और राय का उन्होंने कैसे सामना किया, तो अदा शर्मा ने कहा, 'असल में लोग इस बात से खुश थे कि जो घर तीन साल से बंद और खाली पड़ा था, अब उसमें फिर से रौनक आ गई है। एक आर्टिकल में हेडिंग थी, 'क्या अदा के यहां शिफ्ट होने से लोग नाराज हैं?' और उसके आखिर में दो सवालिया निशान भी लगे थे। उस आर्टिकल के आखिरी पैराग्राफ में लिखा था कि लोग खुश हैं, लेकिन क्लिकबेट के लिए ऐसी हेडिंग लगा दी गई थी। सच कहूं तो मुझे किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई। लोगों ने हमेशा मेरे साथ अच्छा व्यवहार किया है और मीडिया ने भी मेरी प्राइवेसी का सम्मान किया है।'
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Rhea Chakraborty ने ली राहत की सांस, सुशांत सिंह राजपूत केस में आया नया मोड़
क्या कोई चीज संभालकर रखी?
इसके अलावा जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने घर में सुशांत सिंह राजपूत की कोई चीज संभालकर रखी है, तो अदा शर्मा ने कहा, 'ये घर मेरे मकान मालिक मिस्टर लालवानी का है। घर में पहले से कोई फर्नीचर नहीं था, हालांकि उन्होंने कहा था कि अगर हम चाहें तो इसे फर्निश करवा सकते हैं। लेकिन मुझे खुली जगह पसंद है।' अदा शर्मा का ये इंटरव्यू खूब काफी चर्चा में है।
सुशांत सिंह राजपूत की बहन का पोस्ट (Image Source: Shweta Instagram)
सुशांत सिंह राजपूत को बहन ने किया याद
सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता ने उनके साथ अपनी पुरानी यादों की एक झलक शेयर की। पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, 'जब मैं आज भाई के बारे में सोचती हूं, तो मुझे यह नहीं सोचती कि वह कैसे गए, बल्कि यह सोचती हूं कि वह कैसे जिए।' श्वेता ने एक्टर की तस्वीर भी शेयर की।
