ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या बच्चन के लुक पर यूजर्स ने उठाए सवाल, कहा, 'ये मां-बेटी कब तक..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 19, 2022, 01:26 PM IST

Abhishek Bachchan and Aishwarya Rai: प्रो कबड्डी लीग के 9वें सीजन में अभिषेक बच्चन की टीम जयपुर पिंक पैंथर्स (Jaipur Pink Panthers) ने खिताब अपने नाम कर लिया है। हालांकि फाइनल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसको लेकर फैंस अभिषेक बच्चन को ट्रोल कर रहे हैं।

Abhishek Bachchan and Aishwarya Rai: अभिषेक बच्चन को अब सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से ट्रोल किया जा रहा है। प्रो कबड्डी लीग के 9वें सीजन (Pro Kabaddi League Season 9 Final) में अभिषेक बच्चन की टीम जयपुर पिंक पैंथर्स (Jaipur Pink Panthers) ने खिताब अपने नाम कर लिया है। जिसके साथ ही टीम के अलावा वहां मौजूद एश्वर्या राय और उनकी बेटी अराध्या बच्चन में भी जश्न का माहौल नजर आया। हालांकि फाइनल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसको लेकर फैंस अभिषेक बच्चन को ट्रोल कर रहे हैं। वीडियो में अभिषेक बच्चन जिस तरह से एश्वर्या को गले लगा रहे हैं, वह लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। कई लोग इसके लिए अभिषेक बच्चन को बदतमीज भी बुला रहे हैं। इसके साथ ही ऐश्वर्या राय और अराध्या के लुक पर भी लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं।

Aishwarya Rai and Abhishek Bachchan

Aishwarya Rai and Abhishek Bachchan

अराध्या के हेयर स्टाइल पर उठे सवाल

इसके साथ ही कई यूजर्स कमेंट कर अराध्या बच्चन के हेयरस्टाइल पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। लोगों को मानना है कि हम अराध्या का ये लुक देख-देख कर ऊब गए हैं। लोगों ने यही बात ऐश्वर्या के लुक को लेकर भी कही है। सिर्फ इतना ही नहीं कई लोगों का मानना है कि ऐश्वर्या राय मां बनने वाली हैं। लोगों कमेंट सेक्शन में इस पर अपनी-अपनी राय रख रहे हैं।

End of Feed