Sreeleela के साथ नहीं बन रही फिल्म 'छूमंतर', Abhay Verma ने किया कन्फर्म

Abhay Verma on Choomantar With Sreeleela: हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अभय वर्मा ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि श्रीलीला के साथ 'छूमंतर' नाम की कोई फिल्म नहीं बन रही है।

Abhay Verma on Choomantar With Sreeleela: मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म 'मुंज्या' में अभय वर्मा ने अहम भूमिका निभाई थी। इस मूवी की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता के बाद मैडॉक फिल्म्स ने 'छूमंतर' में लीड रोल के लिए अभय वर्मा को साइन किया है। इस साइंस-फिक्शन रोमांटिक कॉमेडी में अभय वर्मा के साथ अनन्या पांडे लीड रोल में दिखाई नजर वाली थीं। मगर शेड्यूल की दिक्कतों के कारण अनन्या पांडे ने यह मूवी नहीं की। इसके बाद मेकर्स ने फिल्म में श्रीलीला और जानकी बोदीवाला को लेने का फैसला किया। अब अभय वर्मा ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि 'छूमंतर' में श्रीलीला नजर नहीं आने वाली हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Toxic X Review: यश की फिल्म का फर्स्ट हाफ पड़ा फीका, निराश हुए दर्शक)

Abhay Verma on Choomantar With Sreeleela

'छूमंतर' मूवी पर अभय वर्मा ने किया बड़ा खुलासा (Pic Credit: Instagram)

'छूमंतर' पर अभय वर्मा ने दिया बड़ा अपडेट

हाल ही में न्यूज18 से बात करते हुए अभय वर्मा ने बताया कि ये सब महज अटकलें हैं और वह 'छूमंतर' नाम की किसी फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने कहा, 'ऐसा कुछ हो नहीं रहा है। पहली अफवाह सामने आने के बाद लगातार कई खबरें आने लगीं। मैं खुद भी हैरान हूं।' अभय ने आगे कहा, 'मैं फिल्म की शूटिंग शुरू होने की खबरें पढ़ी थीं। सुनने में आया था कि इसकी कास्ट भी बदल रही है। बहुत चीजें चल रही थी और मैं केवल अपने रियल प्रोजेक्ट पर फोकस कर रहा था, जिनमें मैं काम कर रहा हूं।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Toxic Box Office Prediction Day 1: 'धुरंधर 2' के रिकॉर्ड को तोड़ेगी Yash की फिल्म, कमाएगी इतने करोड़)

अभय वर्मा ने बताया कि जिन फिल्मों में वो काम कर रहे हैं, उनके बारे में कोई अपडेट नहीं आ रहा है लेकिन 'छूमंतर' को लेकर इतने खबरें सामने आईं। अभय वर्मा ने यह क्लियर कर दिया है कि श्रीलीला के साथ 'छूमंतर' नाम की कोई मूवी नहीं बन रही है। वर्कफ्रंट की बात करें तो 'मुंज्या' के बाद 'ऑपरेशन सफेद सागर' अभय वर्मा की दूसरी फिल्म है। इस मूवी को लोगों को ओर से अच्छे रिव्यू मिले हैं। फिल्म में जिमी शेरगिल और सिद्धार्थ नजर आ रहे हैं।

End of Feed