'आखिर कितनी पीढ़ियों तक रहती है परिवार के नाम की प्रतिष्ठा?' Aaradhya Bachchan केस में दिल्ली HC ने उठाए सवाल

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 14, 2026, 02:31 PM IST

Aaradhya Bachchan Case Update: आराध्या बच्चन से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान दिल्ली हाईकोर्ट ने परिवार की पहचान और प्रतिष्ठा को लेकर अहम सवाल उठाए, जिस पर अब सबकी नजर है।

Aaradhya Bachchan Case Update: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai Bachchan) की जोड़ी अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से काफी चर्चा में रहती है। कभी कपल का कोई बयान वायरल हो जाता है, तो कभी अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय का कोई लुक सोशल मीडिया पर छा जाता है। इन सब के बीच ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) खबरों में आ गई है। इसकी वजह 2023 में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन ने दिल्ली हाईकोर्ट में केस दायर है। उन्होंने आरोप लगाया कि यूट्यूब पर उनके स्वास्थ्य और निजी जिंदगी को लेकर बिल्कुल झूठे वीडियो डाले गए हैं। उनके व्यक्तित्व के अधिकारों की सुरक्षा के लिए अर्जी लगाई गई थी। अब दिल्ली हाईकोर्ट ने आराध्या के इस मामले की सुनवाई के दौरान कुछ अहम कानूनी सवाल उठाए हैं।

Aaradhya Bachchan Case Update

बच्चन परिवार केस पर HC ने किए सवाल (Image Source: AI)

आराध्या बच्चन के मुद्दे पर कोर्ट ने कहा कि

Hindustantimes की रिपोर्ट के मुताबिक कोर्ट की सुनवाई में जस्टिस अनूप जे भंभानी ने कहा कि ट्रेडमार्क की कीमत और नाम किसी प्रोडक्ट या सर्विस से जुड़ा होता है, लेकिन जब बात किसी व्यक्ति की हो तो मामला थोड़ा अलग हो जाता है। जस्टिस भंभानी ने पूछा, 'अगर किसी परिवार का नाम ट्रेडमार्क की तरह नाम और इज्जत से जुड़ा माना जाए, तो ये इज्जत पीढ़ियों तक कितनी दूर तक जाती है? किसी खास सरनेम की इज्जत उसके काम और उपलब्धियों की वजह से बनती है। तो क्या ये इज्जत, जिसे आप लगभग ट्रेडमार्क की तरह पेश कर रहे हैं, आगे की पीढ़ियों में भी चली जाती है? अगर हां, तो किस हद तक?'

End of Feed