Aanand L Rai Not associated with Tumbbad 2: बॉलीवुड एक्टर सोहम शाह की हॉरर-थ्रिलर फिल्म 'तुम्बाड', जब रिलीज हुई तो लोगों ने इसे ज्यादा पसंद नहीं किया था। मेकर्स ने जब इस मूवी को दोबारा रिलीज की गई तो ये कल्ट क्लासिक बन गई। इस मूवी को दोबारा रिलीज होने के बाद मिली सफलता के बाद सोहम शाह ने इसके नेक्स्ट पार्ट की घोषणा की। इस मूवी के पहले पार्ट में निर्माता-निर्देशक आनंद एल राय बतौर प्रोड्यूसर जुड़े हुए थे लेकिन दूसरे पार्ट में उनका नाम क्रेडिट्स में नहीं दिख रहा है। हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान आनंद एल राय ने यह क्लियर कर दिया है कि उनका दूसरे पार्ट से कोई लेना-देना नहीं है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Jana Nayagan Box office: छठे दिन फीकी पड़ी विजय की फिल्म की कमाई, मेकर्स की बढ़ी टेंशन)
आनंद एल राय ने बताया कि वे 'तुंबाड 2' से क्यों नहीं जुड़े हैं...
'तुम्बाड 2' की टीम का हिस्सा नहीं हैं आनंद एल राय
आनंद एल राय से जब पूछा गया कि क्या वो 'तुम्बाड 2' प्रोजेक्ट से जुड़े हैं, तो उन्होंने कहा, 'कुछ कारण है, जिनकी वजह से वो इस प्रोजेक्ट से जुड़े नहीं हैं। वो क्रिएटिव कारण हैं। जब आप कुछ बनाते हैं तो आपको निर्णय लेने की आजादी होती है। 'तुम्बाड' बहुत शानदार फिल्म है। वो कहानी जितनी खूबसूरती के साथ वहां तक पहुंची थी, मैं उसे आगे नहीं चाह रहा था। लेकिन जो टीम अभी इसे बना रही है, उन्हें मेरी तरफ से बहुत-बहुत शुभकामनाएं। वो एक शानदार मूवी बनाएंगे। मैं खुद फैसला करता हूं कि कौन सी फिल्म में काम करना चाहता हूं।' आनंद एल राय ने क्लियर कर दिया है कि वो 'तुम्बाड 2' टीम का हिस्सा नहीं हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: The Alliance: सोहेल खान ने ली थी तलाक लेने की जिम्मेदारी, Seema Sajdeh ने की एक्स-हस्बैंड की तारीफ)
'तुम्बाड 2' की बात करें तो इस मूवी में सोहम शाह को अहम भूमिका में देखा जाएगा। मेकर्स ने हाल ही बड़ी घोषणा करते हुए बताया है कि इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अहम रोल निभाती दिखाई देंगी। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी को भी कास्ट किया गया है। फैन्स भी इस मूवी को देखने के लिए बेताब हैं।
