'घर पर छोटा सा फंक्शन कर रहे हैं' शादी के वेन्यू पर Aamir Khan ने तोड़ी चुप्पी, गेस्ट लिस्ट पर कही ये बात

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 2, 2026, 10:37 PM IST

Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding: आमिर खान और गौरी स्प्रैट 5 जुलाई को शादी करने जा रहे हैं। अब शादी के वेन्यू पर आमिर खान का रिएक्शन सामने आ गया है।

Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। आमिर खान ने कुछ समय पहले ऐलान किया था कि वो तीसरी शादी करने जा रहे हैं। इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई थी। आमिर खान और गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) की शादी को लेकर एक बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इसी बीच अब गौरी स्प्रैट और आमिर खान की शादी के वेन्यू और गेस्ट की लिस्ट सामने आ गई है। तो चलिए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Aamir Khan-Gauri wedding celebration

आमिर खान और गौरी की शादी को लेकर आया अपडेट (Image Source: Chat GPT/ Reddit)

यहां होगी आमिर खान-गौरी स्प्रैट की शादी

आमिर खान एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह आमिर खान की शादी को लेकर सामने आई एक नई खबर है। एबीपी न्यूज की खबर के मुताबिक, आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी 5 जुलाई को मुंबई में आमिर के घर पर होगी। इस समारोह में सिर्फ परिवार के सदस्य और बेहद करीबी लोग शामिल रहेंगे। जानकारी के अनुसार, दोनों किसी भव्य शादी की तैयारी नहीं कर रहे हैं। वे अपने घर पर ही रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे। शादी की रस्में दिन के पहले हिस्से में पूरी होंगी। इस खास मौके पर आमिर के बच्चे भी मौजूद रहेंगे और इस खुशी का हिस्सा बनेंगे। इस रिपोर्ट अब आमिर खान का रिएक्शन भी सामने आ गया है। आमिर खान ने कहा कि '5 जुलाई हमारे लिए खास दिन है। घर पर छोटा सा फंक्शन कर रहे हैं।'

End of Feed