4 Idiots: आमिर खान की फिल्म में होगी एक और सुपरस्टार की एंट्री, राजकुमार हिरानी ने शुरू की तलाश

  • Authored by: अभय
  • Updated Dec 19, 2025, 06:58 AM IST

4 Idiots New Update: एक्टर आमिर खान (Aamir Khan), आर माधवन (R. Madhavan) और शरमन जोशी (Sharman Joshi) की फिल्म थ्री इडियट्स (3 Idiots) का अब सीक्वल आने वाला ह। इस फिल्म का टेंटेटिव टाइटल ‘4 इडियट्स’ रखा गया है। फिल्म के लिए मेकर्स ने एक और नए स्टार की तलाश शुरू कर दी है।

4 Idiots New Update: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ अपमकिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। आमिर खान की अपकमिंग फिल्मों से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आते रहते हैं। आमिर खान को बड़े पर्दे पर दोबारा देखने के लिए फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। इन सब के बीच आमिर खान की फिल्म थ्री इडियट्स (3 Idiots) के दूसरे पार्ट यानी मूवी के सीक्वल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस का दिल खुश हो गया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म थ्री इडियट्स के सीक्वल को लेकर क्या न्यूज सामने आई है।

End of Feed