R Madhavan And Aamir Khan Open Up On 3 Idiots Sequel: बॉलीवुड की पॉपुलर फिल्म '3 इडियट्स' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। '3 इडियट्स' के एक-एक सीन के साथ-साथ इसके डायलॉग भी खूब वायरल हुए थे। वहीं बीते कुछ दिनों से '3 इडियट्स' के सीक्वल की खबरें भी सामने आ रही थीं। इतना ही नहीं, मूवी को लेकर ये भी कहा गया कि आमिर खान (Aamir Khan), शरमन जोशी और आर माधवन को फिल्म के लिए अप्रोच किया गया है। साथ ही अब उन तीनों के साथ-साथ चौथे कलाकार की भी मूवी में एंट्री होगी। लेकिन अब इस मामले पर आर माधवन और आमिर खान ने चुप्पी तोड़ी है। दोनों ने सच से तो पर्दा उठाया ही, साथ ही लोगों की उम्मीदों पर भी पानी फेर दिया है।
फोटो क्रेडिट- फेसबुक
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, जब आर माधवन और आमिर खान (Aamir Khan) को '3 इडियट्स' के सीक्वल के सिलसिले में सवाल किया गया तो दोनों ने ही इस बात से इंकार कर दिया कि उन्हें फिल्म के लिए अप्रोच किया गया है। आर माधवन ने इस बारे में कहा, "3 इडियट्स' का सीक्वल सुनने में काफी अच्छा लग रहा है। लेकिन ये बहुत दूर की बात भी लग रही है। हम तीनों ही, मैं आमिर खान और शरमन जोशी अब उम्र में काफी बड़े हो गए हैं। हम सीक्वल में कहां जाएंगे? अब हमारी जिंदगी किस तरह की है? ये एक अच्छा और रोचक विचार है। लेकिन एक प्रोपर सीक्वल बहुत मुश्किल भी लग रहा है। मैं राजू हिरानी के साथ दोबारा काम करना चाहूंगा। लेकिन '3 इडियट्स' फिर से? मुझे लग रहा है कि ये थोड़ा बेवकूफाना होगा।"
दूसरी ओर आमिर खान (Aamir Khan) ने भी बताया कि '3 इडियट्स' के लिए उन्हें बिल्कुल भी अप्रोच नहीं किया गया है। एक्टर ने इस बारे में कहा, "हम लोगों ने फिल्म बनाते हुए बहुत मजे किये थे। मेरा कैरेक्टर रैंचो उन सभी किरदारों में सबसे ज्यादा मशहूर हुआ, जिन्हें मैंने अभी तक निभाया है। लोग अभी भी रैंचो के बारे में बात करते हैं। तो हां मैं सीक्वल करना पसंद करूंगा। लेकिन किसी ने भी अभी तक मुझे फिल्म के लिए अप्रोच नहीं किया है।"
