KGF Chapter 2 Box Office Collection Day 4: केजीएफ चैप्टर 2 की कमाई चार दिन में 500 करोड़ के पार, जानिए पहले पार्ट ने की थी कितनी कमाई
KGF Chapter 2 Box Office Collection Day 4: एक्टर यश और संजय दत्त स्टारर फिल्म केजीएफ- चैप्टर 2 हाल ही में रिलीज हुई थी। फिल्म रिलीज के बाद से ही शानदार कमाई करते हुए अब तक कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है।
KGF Chapter 2 Box Office Collection Day 4: एक्टर यश और संजय दत्त स्टारर फिल्म केजीएफ- चैप्टर 2 हाल ही में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है और यह लगातार बेहतरीन कमाई की तरफ बढ़ते हुए नए रिकॉर्ड बना रही है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में फिल्म ने अब तक बाहुबली समेत कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त के साथ- साथ एक्ट्रेस रवीना टंडन भी नजर आ रही हैं, जबकि फिल्म के पहले भाग में ये दोनों एक्टर्स फिल्म का हिस्सा नहीं थे। जानें फिल्म के बॉक्स ऑफिश कलेक्शन से लेकर इसकी स्टार कास्ट की फीस और अन्य कई बातों के बारे में।
नए ट्रेंड सेट कर सकती है KGF-2
फिल्म को 4 दिन के लॉन्ग वीकेंड का भी फायदा हुआ है, कोविड के बाद सबसे ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज होने के कारण भी फिल्म की कमाई आसमान छू रही है। उम्मीद यही की जा रही है कि फिल्म आने वाले दिनों में कई नए रिकॉर्ड्स बना सकती है और नए ट्रेंड सेट कर सकती है।
540 करोड़ का कलेक्शन
KGF-2 साउथ और नॉर्थ दोनों ही बेल्ट में कमाल कर रही है। 4 दिन में फिल्म ने दुनियाभर में 540 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है, सिर्फ हिन्दी वर्जन ने ही अब तक 193 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
KGF-2 के हिंदी वर्जन के रिकॉर्ड
बॉक्स ऑफिस का पर रॉकी भाई का हथोड़ा ताबड़तोड़ चल रहा है। फिल्म लगातार बड़े रिकॉर्ड तोड़ रही है। केजीएफ 2 ने अब तक 29 रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
हिंदी वर्जन के रिकॉर्ड-
हिंदी बेल्ट में बेस्ट ओपनिंग
हिंदी बेल्ट में रिकॉर्ड वीकेंड कलेक्शन
हिंदी बेल्ट में एक दिन में सबसे ज्यादा कलेक्शन
हिंदी बेल्ट में दूसरे दिन सबसे ज्यादा कलेक्शन
हिंदी बेल्ट में संडे पर सबसे ज्यादा कलेक्शन
हिंदी बेल्ट में चार दिन में सबसे ज्यादा कलेक्शन
कैसी है KGF-2 फिल्म की कहानी?
'केजीएफ चैप्टर 2' की कहानी वहीं से शुरू होगी जहां इस फिल्म का पहला भाग खत्म हुआ। रॉकी काफी बड़ा भी हो गया है और समझदार भी। उसका सपना है कि वह सोने के व्यापार पर राज करे और इसी काम में वह अग्रसर भी है। कहानी में जैसा कि अभिनेता यश के किरदार रॉकी ने अपनी मरती हुई मां से वादा किया था कि वह गरीबी में अपना दम नहीं तोड़ेगा। दूसरे भाग में भी वह अपना वादा पूरा करता नजर आ रहा है तो वहीं संजय दत्त फिल्म में मुख्य खलनायक अधीरा के किरदार में हैं।
इतना था केजीएफ 1 का कलेक्शन
केजीएफ के कलेक्शन की बात करें तो साल 2018 में रिलीज हुई ये फिल्म 80 करोड़ रुपए के बजट में बनी थी। फिल्म ने 250 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म
इस एक्ट्रेस ने ली यश से भी ज्यादा फीस
फिल्म के लिए सबसे ज्यादा फीस लेने वाली हैं श्रीनिधि शेट्टी। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने यश से भी ज्यादा फीस चार्ज की है। फिल्म के लिए श्रीनिधि शेट्टी ने 30 करोड़ रुपये फीस ली है, उन्होंने फिल्म में रीना देसाई का रोल प्ले किया है, जो कि लीड एक्ट्रेस हैं।
रवीना टंडन ने ली इतनी फीस
फिल्म में एक्ट्रेस रवीना टंडन भी अहम रोल में हैं। वो रामिका सेन नाम की महिला का रोल प्ले कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक रवीना ने फिल्म के लिए 1.5 करोड़ रुपये लिए हैं। बता दें कि रवीना फिल्म के फर्स्ट चैप्टर में नहीं थीं।
रविवार को की इतनी कमाई
फिल्म के डायरेक्टर ने ली इतनी फीस
यश के बाद जिन्होंने सबसे ज्यादा फीस ली है वो फिल्म के डायरेक्टर और राइटर प्रशांत नील। जानकारी के मुताबिक उन्होंने 15 करोड़ रुपये फीस ली है।
संजय दत्त ने भी ली तगड़ी फीस
फिल्म में बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त अधीरा के रोल में हैं। संजय फिल्म में नेगेटिव रोल प्ले करते नजर आएंगे। जानकारी के मुताबिक एक्टर ने इस रोल के लिए 9 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।
यश ने ली इतनी फीस
फिल्म में लीड रोल में नजर आ रहे एक्टर यश ने फिल्म में रॉकी (राजा कृष्णप्पा बैराया) का रोल प्ले किया है। खबरों की मानें तो उन्होंने फिल्म के लिए 25 करोड़ रुपये फीस ली है। वहीं फिल्म के चैप्टर 1 के लिए यश ने 15 करोड़ चार्ज किए थे, यानी इस बार उन्होंने 10 करोड़ रुपये ज्यादा लिए हैं।
10 हजार स्क्रीन्स पर हुई रिलीज
जानकारी के मुताबिक ये फिल्म दुनियाभर में ये फिल्म 10 हजार से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। उत्तर भारत में केजीएफ 2 को 4400+, दक्षिण भारत में 2600+, विदेश में 1100 हिंदी और 2900 दूसरी भाषा की स्क्रीन केजीएफ 2 को मिली हैं। इस तरह कोरोना काल के बाद सर्वाधिक स्क्रीन्स पर रिलीज होने वाली फिल्म बन गई।
चौथे दिन कितनी रही कमाई
चार दिन में 500 करोड़ के पार कमाई
केजीएफ- चैप्टर 2 ने कमाई के कई रिकॉर्ड बनाते हुए केवल चार दिन में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।
बाहुबली का ये रिकॉर्ड भी किया था ध्वस्त
केजीएफ- 2 ने फिल्म बाहुबली: द कॉन्क्लूजन की ओपनिंग कमाई का रिकॉर्ड भी तोड़ा था। केजीएफ- 2 की पहले दिन की कमाई 134.50 करोड़ रुपये थी जबकि बाहुबली: द कॉन्क्लूज ने 50 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी। हिंदी वर्जन में केजीएफ-2 की पहले दिन 53.95 करोड़ रुपये रही। वहीं दो दिन में हिंदी वर्जन के जरिए फिल्म ने 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया था।
बाहुबली: द कॉन्क्लूजन को छोड़ा पीछे
फिल्म ने तीन दिन वीकेंड रिकॉर्ड बनाते हुए 141.50 करोड़ की कमाई की। इसके साथ ही कमाई के मामले में फिल्म ने एस.एस राजामौली की फिल्म बाहुबली: द कॉन्क्लूजन को मात दे दी, जिसने 127 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
पहले दिन से कर रही बेहतरीन कमाई
एक्टर यश और संजय दत्त स्टारर फिल्म केजीएफ- चैप्टर 2 हाल ही में रिलीज हुई है और रिलीज के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है और पहले दिन से फिल्म बेहतरीन कमाई कर रही हैं।

