Billi Billi Song Out: सलमान खान का देसी डांस देख फैंस को याद आए पुराने दिन, यहां देखें VIDEO

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Mar 2, 2023, 02:37 PM IST

सलमान खान की आगामी फिल्म किसी का भाई किसी की जान का नया गाना, 'बिल्ली बिल्ली' रिलीज हो चुका है। गाना पब्लिक होते ही भाई के फैंस उनकी स्टाइल के दीवाने हो गए हैं।फिल्म के इस नए गाने में सलमान खान बड़े ही देसी अंदाज में पूजा हेगडे के साथ कमर थिरकाते नजर आ रहे हैं।

Billi Billi Song Out: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) की आने वाली फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi ka bhai kisi ki jaan) लंबे समय से सुर्खियों में छाई हुई है। सलमान भाई का धमाकेदार कमबैक मानी जाने वाली इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री पूजा हेगडे स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। हाल ही में फिल्म का नया गाना ‘बिल्ली बिल्ली आंख गोरिए’ पब्लिक किया गया है। और रिलीज के कुछ समय के अंदर ही गाने ने 1 मिलियन व्यूज पार कर लिए थे। फिल्म किसी का भाई किसी की जान के इस नए गाने पर फैंस लगातार अपना प्यार बरसा रहे हैं।

Billi Billi song

new song from kisi ka bhai kisi ki jaan out now

गाने में सलमान और पूजा बहुत ही चटक-मटक अंदाज में देसी धूनों पर कमर थिरकाते नजर आ रहे हैं। सलमान भाई के अनोखे डांस स्टेप्स देख फैंस को उनके पूराने दिनों की याद आ गई। भाईजान की इस फिल्म का इंतजार फैंस बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं। देसी रोमांटिक अंदाज वाले इस गाने में दोनों सलमान और पूजा बेहतरीन लुक में नजर आ रहे हैं। एक तरफ जहां सलमान खान ब्लैक टक्सीडो पहना है, वहीं पूजा लाल और सिल्वर रंग के शानदार प्लाजो सूट ड्रेस में कहर ढाती नजर आ रही हैं।

End of Feed