भोजपुरी के सितारों के साथ दिखा कपिल शर्मा का भाईचारा, पवन सिंह को लगाया गले

Kapil sharma with Bhojpuri Stars: मशहूर कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में कपिल शर्मा, सुपरस्टार पवन सिंह, निरहुआ और मनोज तिवारी के साथ पोज देते दिखाई दे रहे हैं।

Kapil sharma with Bhojpuri Stars: भोजपुरी स्टार पवन सिंह इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में वो रियलिटी शो राइज एंड फॉल में नजर आए थे। शो में वो बतौर गेस्ट शामिल हुए थे। उन्होंने रियलिटी शो राइज एंड फॉल में गर्दा उड़ा दिया। बता दें कि हाल ही में पवन सिंह का नया गाना रिलीज हुआ, जिसे लोग ढेर सारा प्यार दे रहे हैं। इस बीच भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में पवन सिंह और कपिल शर्मा का भाईचारा दिखाई दे रहा है।

भोजपुरी के सितारों के साथ दिखा कपिल शर्मा का भाईचारा, पवन सिंह को लगाया गले

कपिल शर्मा संग स्पॉट हुए ये भोजपुरी सितारे

Pallav Paliwal ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए वीडियो शेयर किया है। इस क्लिप में कपिल शर्मा के साथ पवन सिंह, निरहुआ और मनोज तिवारी नजर आ रहे हैं। क्लिप में ये सभी स्टार्स कैमरे के सामने एक से एक पोज दे रहे हैं। इस क्लिप को देखकर लोग ये दावा कर रहे हैं कि कपिल शर्मा के नए सीजन में ये स्टार्स नजर आने वाले हैं। हालांकि अभी तक इस बारे में कुछ साफ नहीं हो पाया है। इस वायरल वीडियो पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'पवन सिंह अपना जलवा बिखेरने वाले हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'इस वीडियो को देखकर मन गदगद हो गया।'

End of Feed