भोजपुरी

Le Jayenge Tere Sajna Song: पवन सिंह के नए गाने ने फैन्स के बीच मचाई धूम, वीडियो रिलीज होते ही उड़ाया गर्दा

Le Jayenge Tere Sajna Song Out: भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर और बेहतरीन सिंगर पवन सिंह ने गुरुवार के दिन अपना नया भोजपुरी गाना 'ले जायेंगे तेरे सजना' रिलीज कर दिया है। इस गाने को पवन सिंह ने मशहूर सिंगर पलक मुच्छल के साथ मिलकर गया है, जो फैन्स को काफी पसंद आ रहा है।

Image

Pic Credit: Grab From Youtube

Le Jayenge Tere Sajna Song Out: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और धांसू सिंगर पवन सिंह की लोकप्रियता में दिन-रात इजाफा हो रहा है। बीते कुछ महीनों में पवन सिंह के कई भोजपुरी गाने दुनिया भर के लोगों के बीच धूम मचा चुके हैं। ऐसे में अब पवन सिंह ने एक बार फिर अपने फैन्स को बड़ा सरप्राइज देते हुए नया भोजपुरी गाना 'ले जायेंगे तेरे सजना' रिलीज कर दिया है। कुछ देर पहले यूट्यूब पर रिलीज किए जाने के बाद से ही यह दर्शकों का पसंदीदा बनता जा रहा है। खास बात यह है कि पवन सिंह ने इस गाने को मशहूर सिंगर पलक मुच्छल के साथ मिलकर गया है। सिंगर्स की यह जोड़ो लोगों के बीच हिट साबित होती नजर आ रही है।

वायरल हुआ पवन सिंह का नया गाना

'ले जायेंगे तेरे सजना' गाने में पवन सिंह के साथ सना सुल्तान और श्रद्धा शंकलेशा नजर आ रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि हमेशा की तरह इस गाने में पवन सिंह बेहद स्टाइलिश और रॉकऑन मोड में नजर आ रहे हैं। फैन्स बार-बार यूट्यूब पर पवन सिंह के इस गाने का वीडियो देख रहे हैं। इस गाने का म्यूजिक शब्बीर अहमद ने दिया है और बोल भी उन्होंने ही लिखे हैं। 20 नवंबर के दिन फैन्स की एक्साइटमेंट को देखते हुए पवन सिंह ने यह गाना रिलीज किया था।

'ले जायेंगे तेरे सजना' गाने को अपनी आवाज देने से पहले भी पवन सिंह और पलक मुच्छल साथ में काम कर चुके हैं। दोनों ने साथ साल 2020 में एक छठ गाना 'जोड़े-जोड़े फलवा' गाया था, जो खूब पसंद किया गया था। हर साल छठ के खास मौके पर फैन्स इस गाने को सुनना पसंद करते हैं। 'ले जायेंगे तेरे सजना' की बात करें तो इसे टी-सीरीज यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने को थोड़ी देर में ही 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article