भोजपुरी

Khesari Lal Yadav ने नवरात्रि पर 'Aarti Kare Chala' गाना किया रिलीज, भक्ति में लीन हुए फैन्स

Khesari Lal Yadav New Song Aarti Kare Chala: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव ने हाल ही में नवरात्रि में एक भक्ति सॉन्ग 'आरती करे चला' (Aarti Kare Chala) रिलीज किया है, जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो में खेसारी के साथ प्रतिष्ठा ठाकुर नजर आ रही हैं।

Image

Khesari Lal Yadav

Khesari Lal Yadav New Song Aarti Kare Chala: भोजपुरी इंडस्ट्री के लोकप्रिय सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) आए दिन चर्चा में बने रहते हैं। इस समय पूरे देश में नवरात्रि का उत्सव मनाया जा रहा है। देशभर में जगह-जगह पंडाल सजाए गए हैं। कुछ दिनों पहले खेसारी लाल यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया था कि वो नवरात्रि के खास मौके पर एक भक्ति सॉन्ग 'आरती करे चला' (Aarti Kare Chala) रिलीज करने वाले हैं। ऐसे में अब ये गाना यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। खेसारी लाल यादव के फैन्स को उनका ये लेटेस्ट गाना खूब पसंद आ रहा है। इस गाने में देवी के जयकारे लगाए जा रहे हैं।

इस गाने में खेसारी लाल यादव को ट्रेडिशनल आउटफिट में देखा जा सकता है। अभिनेता के साथ गाने में प्रतिष्ठा ठाकुर नजर आ रही हैं, जिन्होंने सफेद रंग का सूट सलवार पहना है। इस गाने के वीडियो को यूट्यूब पर बार-बार देखा जा रहा है। बता दें इस गाने को खेसारी लाल यादव ने गया है। उनकी आवाज ने सभी फैन्स का मन मोह लिया है।

खेसारी लाल यादव का ये गाना 'आरती करे चलS' 15 अक्टूबर को मेकर्स ने यूट्यूब पर फैन्स के बीच रिलीज किया था। इस गाने को 9 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। गाने के बोल रोहित सिंह ने लिखे हैं जबकि इसका शानदार म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिए है। गाने को डायरेक्ट पवन पल ने किया है। कई लोगों ने खेसारी लाल यादव के इस गाने को पसंद करते हुए कमेंट्स में खूब तारीफ की है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article