किसिंग सीन जबरदस्ती डाला', पवन सिंह पर Kajal Raghwani ने लगाया गंभीर आरोप, सेट पर हुए बवाल का किया खुलासा

Kajal Raghwani On Pawan Singh: रियलिटी शो भोजपुरी बवाल में काजल राघवानी ने पवन सिंह से जुड़ा शॉकिंग खुलासा किया है। काजल ने पवन सिंह पर बड़ा आरोप लगाया है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

Kajal Raghwani On Pawan Singh: जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा रियलिटी शो भोजपुरी बवाल धमाल मचा रहा है। इस शो में भोजपुरी इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स एक साथ नजर आ रहे हैं और हर कलाकार ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज खोले हैं। इन सबके बीच, स्टार्स एक दूसरे पर आरोप भी लगा रहे हैं। शो में काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे के बीच भयंकर बहस हो चुकी हैं और अब काजल राघवानी (Kajal Raghwani) ने पवन सिंह पर गंभीर आरोप लगाया है। काजल ने एक फिल्म के सेट पर हुए बवाल का खुलासा किया और दावा किया कि पवन सिंह (Pawan Singh) ने उनके साथ कभी काम न करने का फैसला लिया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Shreya Kalra ने BF ऋषभ जायसवाल को क्यों कहा 'रेंटल बॉयफ्रेंड'? Lock Upp 2 विनर की पोस्ट ने मचाई हलचल

kajal raghwani on pawan singh

kajal raghwani on pawan singh (photo credit- instagram)

    काजल राघवानी का आरोप

    भोजपुरी बवाल का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें काजल पवन सिंह पर एक गंभीर आरोप लगाती हुई नजर आ रही हैं। काजल राघवानी वीडियो में बोलती दिख रही हैं, 'पवन जी मेरे साथ काम नहीं करते हैं, क्योंकि एक फिल्म कैसे हो जाला प्यार में वो किसिंग सीन था, जो जबरदस्ती डाला गया था, वो भी सेट पर। मैंने वो करने के लिए मना कर दिया। तब वह सेट छोड़कर चले गए।' काजल राघवानी की बात सुनकर रानी चटर्जी कहती हैं, 'मेल इगो हर्ट हो गई होगी।' रानी की बात पर काजल भी गर्दन हां में हिलाती हैं। इसके बाद काजल राघवानी बोलती हैं, 'और उसके बाद वो बोलते हैं कि इसके साथ तो मैं जीवन में कभी काम नहीं करूंगा। ज्यादा से ज्यादा ये स्टार्स लोग क्या कर सकते हैं। लोगों को बोल सकते हैं कि इसे फिल्म में मत लो।' इस बात पर रानी भी बोलती हैं, 'इससे ज्यादा कुछ नहीं कर सकते।' टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: TV के बाद बॉक्स ऑफिस पर छाएगी नागिन? Ekta Kapoor ने खास दिन पर कंफर्म की फिल्म, कौन होगी एक्ट्रेस?

      निजी जिंदगी पर बोली थीं काजल राघवानी

      इससे पहले काजल राघवानी का एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें वह खुलासा करती दिखीं कि उन्होंने एक एक्टर को पांच साल तक डेट किया है, जो पहले से शादीशुदा था और उसके बच्चे भी थे। काजल ने दावा किया कि उस एक्टर ने उन्हें बताया था कि वह अपनी पत्नी के साथ खुश नहीं है और दोनों का रिश्ता नाम का है। इस मौके पर काजल ने रिश्ते में मारपीट, प्रताड़ना और धमकियों का सामना करने का गंभीर खुलासा किया। इस मौके पर काजल ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन दावा किया गया कि वह खेसारी लाल यादव की बात कर रही थीं। काजल और खेसारी लाल यादव का रिश्ता हमेशा चर्चा में रहा है। काजल ने बॉयफ्रेंड संग करवाचौथ मनाने का दावा भी किया था।

      End of Feed