बिग बॉस ओटीटी फेम मनीषा रानी ने पवन सिंह को बताया बिहार का शेर, तस्वीर देख लोग बोले- 'बात तो सही है'

Pawan Singh with Manisha Rani: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से उन्हें धमकी मिली थी। इसके बाद पवन सिंह ने मुंबई पुलिस में दो शिकायतें दर्ज कराईं। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। इस बीच पवन सिंह की एक फोटो सामने आई है, जो कि इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

Pawan Singh with Manisha Rani: भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार पवन सिंह इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते दिन ये खबर सामने आई कि बिश्नोई गैंग की तरफ से पवन सिंह को धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने पवन सिंह से कहा कि सलमान खान के साथ स्टेज शेयर मत करना और पैसे भेजो, वरना अंजाम बुरा होगा। इसके बाद पवन सिंह ने मुंबई पुलिस में दो शिकायतें दर्ज कराईं। अभी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इस बीच मनीषा रानी ने सुपरस्टार पवन सिंह को लेकर ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं।

pawan singh manisha rani

pic credit- manisha rani instagram

मनीषा रानी ने पवन सिंह को लेकर कही ये बात

बिग बॉस ओटीटी फेम मनीषा रानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक तस्वीर शेयर की हैं, जिसमें वो सुपरस्टार पवन सिंह के साथ दिखाई दे रही है। इस फोटो को शेयर करते हुए मनीषा रानी ने लिखा, 'बिहार के शेर के साथ एक शेरनी।' मनीषा रानी ने ऐसे समय पर पवन सिंह को बिहार का शेर बताया है जब उन्हें बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी मिली है। इससे ये साफ होता है कि पवन सिंह किसी धमकी से डरने वाले नहीं है। हालांकि सावधानी बरतते हुए पवन सिंह ने शिकायत दर्ज करवा ली है। बता दें कि पवन सिंह ने हाल ही में बिग बॉस के मंच पर धमाल मचाया और सलमान खान के साथ स्टेज शेयर किया।

End of Feed