भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने शेयर की छठ पर्व की तस्वीरें, भक्ति में डूबी दिखीं एक्ट्रेस

Bhojpuri Actress Akshara Singh Celebrate Chhath Festival: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने विधि-विधान के साथ छठी मैया की पूजा की। इस दौरान की फोटोज अब सामने आ गई है, जो कि इंटरनेट पर वायरल हो रही है। फोटोज में अक्षरा सिंह भक्ति में डूबी दिखाई दे रही है। अक्षरा का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आया है।

Bhojpuri Actress Akshara Singh Celebrate Chhath Festival: आज छठ पर्व का आखिरी दिन है। सभी लोगों ने पूरी श्रद्धा से छठ पर्व मनाया। इस लिस्ट में भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन अक्षरा सिंह का नाम भी शामिल है। अदाकारा ने आखिरी दिन अक्षरा सिंह ने विधि-विधान के साथ छठी मैया की पूजा की। इस दौरान की फोटोज अब सामने आ गई है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रही है। इन तस्वीरों को देखकर सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए हैं। आइए नजर डालते है फोटोज पर...

akshara singh chhath mata

pic credit- akshara singh instagram

अक्षरा सिंह ने शेयर की फोटोज

भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो छठ पर्व की तैयारियों से लेकर घाट पर अर्ध्य देती दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, 'पहला अर्घ्य सूर्य देव को, नई ऊर्जा और आशा के संग।' फोटोज में अक्षरा सिंह साड़ी में घाट पर पूजा करते हुए नजर आ रही हैं। अक्षरा सिंह का ये अंदाज देख फैंस गदगद हो गए हैं। लोग इन तस्वीरों पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आपकी हर मनोकामना पूर्ण हो, छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'अक्षरा सिंह ऐसे ही आगे बढ़ते रहिए हम सब आपके साथ है।'

End of Feed