Raja Rangbaaz Song: पवन सिंह और खुशी कक्कड़ ने उड़ाया गर्दा, 'राजा रंगबाज' सॉन्ग ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर मचाया तहलका

Raja Rangbaaz Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही वो टीवी शो लाफ्टर शेफ्स में नजर आए थे। उन्होंने शो में जमकर धमाल मचाया। इस बीच पवन सिंह का नया गाना 'राजा रंगबाज' रिलीज हो गया है। इस गाने को लोग काफी ज्यादा प्यार दे रहे हैं।

Pawan Singh New Song Raja Rangbaaz: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में वो टीवी शो लाफ्टर शेफ्स में नजर आए थे। शो में पवन सिंह ने जमकर गर्दा उड़ाया और सबको एंटरटेन किया। इस बीच पवन सिंह का नया गाना लाफ्टर शेफ्स सामने आ गया है, जो कि इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। पवन सिंह के नए सॉन्ग को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। आइए नजर डालते है इस गाने पर...

pawan singh new song

pic credit- Raja Rangbaaz Song

पवन सिंह का नया गाना हुआ रिलीज

सुपरस्टार पवन सिंह का नया गाना 'राजा रंगबाज' जे.एम.एफ भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। गाने में पवन सिंह फुल रंगबाजी करते दिखाई दे रहे हैं। इस गाने में खुशी कक्कड़ ने अपनी आवाज दी है। इस गाने को बिट्टू विद्यार्थी ने लिखा है और शुभम राज ने संगीत दिया है। गाने के वीडियो का निर्देशन बद्री झा ने किया है, जबकि शानदार कोरियोग्राफी गोल्डी जैसवाल और सनी सोनकर की है। बता दें कि पवन सिंह का नया गाना 'राजा रंगबाज' यूट्यूब पर खूब वायरल हो रहा है। अबतक इसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि पवन सिंह ने एक बार फिर से दिल जीत लिया है।

End of Feed