Butta Renuka Family Assets: आंद्र प्रदेश में एक गजब ही खेल सामने आया है। जिस उम्मीदवार को आंध्र प्रदेश में गरीब बताकर प्रचार किया जा रहा है, उसके पास करोड़ों की संपत्ति है। वाईएसआरसीपी की उम्मीदवार बुट्टा रेणुका को गरीब कहा जा रहा है, जबकि उनके परिवार के पास 100 करोड़ से ऊपर की संपत्ति है। संपत्ति के बारे में जानकारी सामने आने के बाद लोग यही कह रहे हैं कि अगर ये गरीबी का मतलब है तो भगवान ऐसी गरीबी सब को दे।
वाईएसआरसीपी की उम्मीदवार बुट्टा रेणुका की संपत्ति (फोटो- UrsButtaRenuka)
ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: पहले चरण में आज जहां हो रही वोटिंग, जानिए वहां पिछली बार किसे मिली थी जीत
बुट्टा रेणुका की गरीबी के चर्चे
IANS की रिपोर्ट के अनुसार येम्मिगनूर विधानसभा क्षेत्र से वाईएसआरसीपी की उम्मीदवार बुट्टा रेणुका ने पारिवारिक संपत्ति 161.21 करोड़ रुपये घोषित की है। हाल ही में मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने बुट्टा रेणुका को 'गरीब' कहा था।
बुट्टा रेणुका के पास कितनी संपत्ति
पूर्व सांसद बुट्टा रेणुका ने आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में 13 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करते समय चुनाव आयोग को सौंपे गए हलफनामे में संपत्ति की घोषणा की। हलफनामे के मुताबिक, उनके और उनके पति शिव नीलकंठ के पास 142.46 करोड़ रुपये की चल और 18.75 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। इन पर करीब 7.82 करोड़ रुपये की देनदारी है।
कई बिजनेस की मालकिन
व्यवसायी महिला ऑटोमोबाइल डीलरशिप, होटल और शैक्षणिक संस्थानों की मालिक हैं। वह बुट्टा कन्वेंशन की भी मालिक हैं। उनकी संपत्ति में हैदराबाद के माधापुर और इज्जत नगर इलाकों में प्लॉट और इमारतें शामिल हैं। 2014 में वह 242.62 करोड़ रुपये की घोषित संपत्ति के साथ सबसे अमीर सांसदों में से एक थीं।
