बिहार : चुनावी अखाड़े में उतरेंगे प्रशांत किशोर, बोले-9 अक्टूबर को आ जाएगी जनसुराज के सभी उम्मीदवारों की सूची

प्रशांत किशोर ने कहा कि आत्मविश्वासी होना और लापरवाह होना दो अलग बातें हैं। जो छात्र ईमानदारी से पढ़ाई करता है, वह अपने परीक्षा में गंभीर और सतर्क होता है। यह बिहार में 30-35 साल से चली आ रही राजनीतिक गुलामी के अंत की घोषणा है। यह बिहार में बदलाव की तारीख की घोषणा है, एक नई शुरुआत की घोषणा है।

Bihar Assembly Election: बिहार विधानसभा की घोषणा होने के बाद जन सुराज पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर ने कहा है कि राज्य में अब चुनाव की तारीख घोषित हो गई है, ऐसे में लोगों को अब यह तय करना होगा कि उन्हें 15 वर्षों का 'जंगल राज', नीतीश कुमार की 'भ्रष्ट सरकार' चाहिए या 'सुंदर राज, जन सुराज'। पीके ने कहा कि आत्मविश्वासी होना और लापरवाह होना दो अलग बातें हैं। जो छात्र ईमानदारी से पढ़ाई करता है, वह अपने परीक्षा में गंभीर और सतर्क होता है। यह बिहार में 30-35 साल से चली आ रही राजनीतिक गुलामी के अंत की घोषणा है। यह बिहार में बदलाव की तारीख की घोषणा है, एक नई शुरुआत की घोषणा है। बिहार में पहले चरण में 6 नवंबर जबकि दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होगा। चुनाव नतीजे 14 नवंबर को आएंगे।

prashant kishor

नवंबर में दो चरणों में होगा बिहार विधानसभा चुनाव। तस्वीर-PTI

नौ अक्टूबर को आएगी उम्मीदवारों की सूची

रिपोर्टों के मुताबिक पीके ने कहा है कि वह विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और चुनाव के लिए विधानसभा की सीटों के लिए उनके उम्मीदवारों की घोषणा नौ अक्टूबर को कर दी जाएगी। जनसुराज पार्टी के प्रमुख ने कहा कि उनकी उम्मीदवारों की सूची हैरान करने वाली होगी। इसके अलावा पीके ने दावा किया कि बिहार चुनाव के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे और इस बार अपने 1 अणे मार्ग पर सीएम के तौर पर मकर संक्रांति नहीं मना पाएंगे।

End of Feed