West Bengal Election Result 2026: लंबे समय से चर्चा में रहे चिकन नेक की सीटों पर किसे मिली जीत

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में BJP ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। लेकिन हर किसी की निगाह रणनीतिक रूप से अहम सिलिगुड़ी कॉरिडोर यानी चिकन नेक पर है और जानना चाहता है कि यहां किस पार्टी को जीत मिली?

West Bengal Election Result 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के तहत कल यानी सोमवार 4 मई को मतगणना हुई। बंगाल की जनता ने पिछले 15 सालों से सत्ता में बैठी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (TMC) को बाहर का रास्ता दिखा दिया। पश्चिम बंगाल में पहली बार कमल खिला है। भाजपा को राज्य की 294 सीटों में से 206 सीटों पर जीत मिल चुकी है, जबकि एक सीट का परिणाम अभी घोषित नहीं हुआ है और एक सीट पर दोबारा मतदान होना है। पिछले चुनाव में 215 सीटें जीतने वाली टीएमसी इस बार 80 सीटों पर सिमट गई। भाजपा की प्रचंड जीत और टीएमसी की बड़ी हार के बीच एक प्रश्न ये है कि लंबे समय से चर्चा में रहे चिकन नेक की सीटों पर किस पार्टी को जीत मिली। चलिए जानते हैं -

West bengal election Result 2026 chickens neck

चिकन नेक क्षेत्र में किस पार्टी को मिली जीत?

चिकन नेक किसे कहते हैं?

सबसे पहले तो यह जानने की जरूरत है कि चिकन नेक किसे या किस हिस्से को कहा जाता है? दरअसल सिलिगुड़ी कॉरिडोर (Siliguri Corridor) को ही चिकन नेक कहा जाता है। यह 20-25 किमी चौड़ा और करीब 60 किमी लंबा हिस्सा है। यह भारत की मुख्य भूमि को उत्तर-पूर्वी राज्यों से जोड़ता है। यह एक ऐसा हिस्सा है, जिसका दक्षिण-पूर्वी बॉर्डर बांग्लादेश से, पश्चिमी बॉर्डर नेपाल से और उत्तरी हिस्सा भूटान सीमा से मिलता है। यह हिस्सा उत्तर-पूर्वी राज्यों तक पहुंच के लिए भारत का बहुत ही अहम हिस्सा है।

End of Feed