'सम्राट चौधरी को बड़ा आदमी बनाने जा रहे PM मोदी', शाह की जनता से अपील; डिप्टी CM को दें वोट

Bihar Elections 2025: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को विधानसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘‘बड़ा आदमी’’ बनाएंगे। शाह ने लोगों से अपील की कि कृपया उन्हें वोट दें और उनकी जीत सुनिश्चित करें।

Bihar Elections 2025: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को विधानसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘‘बड़ा आदमी’’ बनाएंगे। पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह ने मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र में एक रैली में यह टिप्पणी की, जहां से चौधरी भाजपा उम्मीदवार हैं।

Amit Shah in Bihar

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फोटो साभार: @AmitShah)

शाह ने कहा, ‘‘जैसा कि सम्राट चौधरी ने अपने भाषण में कहा, उनका जन्म यहीं हुआ था। हमने स्थानीय जदयू विधायक राजीव सिंह को सम्राट चौधरी के पक्ष में अपनी सीट छोड़ने के लिए राजी किया। तारापुर के लोग, अन्य जगहों के लोग हमसे अपने विधायकों के लिए मंत्री पद दिलाने का अनुरोध करते हैं। आपके विधायक तो स्वत: ही उपमुख्यमंत्री हैं।’’

End of Feed