किसके सिर पर सजेगा जीत का सेहरा? पांचों राज्यों के फैसले का आया दिन, 8 बजे शुरू होगी काउंटिंग; ऐसे चेक करें चुनावी रिजल्ट

Assembly Election Results 2026: पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों की मतगणना के लिए मंच तैयार है। इसको लेकर चुनाव आयोग ने त्रिस्तरीय सुरक्षा के इंतजाम किए हैं।

Assembly Election Results 2026: पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों को लेकर आज यानी 4 मई को होने वाली मतगणना का मंच तैयार है। चंद घंटों बाद चुनाव नतीजों के रुझाने आने शुरू हो जाएंगे। जिसको लेकर चुनाव आयोग ने पर्यवेक्षकों की नियुक्ति सहित तमाम इंतजाम किए हैं। विधानसभा चुनावों के साथ ही पांच राज्यों की आठ विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे भी सामने आएंगे।

Election Counting

काउंटिंग की तैयारियां पूरी (फोटो साभार: @ECISVEEP)

कब शुरू होगी मतगणना?

चुनाव आयोग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल, असम सहित पांचों राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों की काउंटिंग 8 बजे से शुरू हो जाएगी। इसके लिए हर राज्यों में मतगणना केंद्र स्थापित किए गए हैं। सबसे ज्यादा बंगाल पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। बंगाल की 293 विधानसभा क्षेत्रों में मतों की पारदर्शी और सुचारू गिनती सुनिश्चित करने के लिए 432 मतगणना पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई।

End of Feed