Sep 21, 2026
इस धरती पर रहने वाले जितने भी पशु-पक्षी हैं, उनके झुंड को कुछ ना कुछ जरूर कहते हैं। ऐसे में क्या आपने कभी यह सोचा है कि कौवों के झुंड को क्या कहा जाता है?
Credit: iStock
वैसे तो हिंदी भाषा में कौवों के झुंड के लिए कोई एक सटीक शब्द नहीं है, हिंदी में इसे कौवों का झुंड या फिर समूह ही कहते हैं लेकिन अंग्रेजी में इसके लिए बेहद ही खास शब्द का इस्तेमाल होता है।
Credit: iStock
बता दें कि कौवों के झुंड को अंग्रेजी में जो कहा जाता है उसका क्राइम की दुनिया से बड़ा ही खास कनेक्शन है। तो चलिए आज जान लीजिए कि कौवों के झुंड को अंग्रेजी में क्या कहते हैं।
Credit: iStock
दरअसल, कौवों के झुंड को अंग्रेजी में मर्डर (Murder) कहा जाता है। अगर इंग्लिश में इसे बोलना हो तो हम कहेंगे, "Murder of Crows."
Credit: iStock
‘Murder’ शब्द सुनते ही हमारे दिमाग में अपराध या हत्या का ख्याल आता है लेकिन यहां इसका इस्तेमाल अपराध के लिए नहीं, बल्कि कौवों के झुंड या समूह के लिए किया जाता है।
Credit: iStock
इस नाम की सटीक वजह पूरी तरह तय नहीं है। माना जाता है कि पुराने समय में कौवों को रहस्यमयी और अशुभ पक्षियों से जोड़कर देखा जाता था। इसी वजह से उनके झुंड के लिए यह अजीब नाम प्रचलित हुआ।
Credit: iStock
बता दें कि यह कौवों का साइंटिफिक नेम नहीं है। “Murder of Crows” अंग्रेजी भाषा में इस्तेमाल होने वाला एक collective noun है, यानी किसी समूह के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला खास शब्द।
Credit: iStock
कौवों का झुंड ‘Murder’ कहलाता है, लेकिन इसका अपराध की दुनिया से कोई सीधा संबंध नहीं है। यह सिर्फ भाषा में बने एक पुराने समूहवाचक शब्द का उदाहरण है।
Credit: iStock
कौवों के समूह के लिए अंग्रेजी में “Murder” सबसे मशहूर शब्द है। हालांकि, अलग-अलग संदर्भों में इनके समूह को flock या group भी कहा जा सकता है।
Credit: iStock
कौवे बेहद बुद्धिमान पक्षियों में गिने जाते हैं। वे समस्याओं को हल करने, चीजों को याद रखने और अपने आसपास के माहौल से सीखने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं।
Credit: iStock
कई स्टडी में यह पाया गया है कि कौवों की इंसानी चेहरों को पहचानने और याद रखने की क्षमता देखी गई है। यानी अगर कोई इंसान उन्हें परेशान करे, तो वे उसे लंबे समय तक याद रख सकते हैं।
Credit: iStock
कौवे अक्सर समूह में रहते हैं। साथ रहने से उन्हें भोजन तलाशने, खतरे से बचने और दूसरे कौवों के साथ जानकारी साझा करने में मदद मिलती है।
Credit: iStock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स